सिद्धू दो दिन के पुलिस रिमांड पर : मोहाली पुलिस ने इसी मामले में एक पत्रकार को नामजद कर किया गिरफ्तार

by

मोहाली : मोहाली पुलिस ने बीती रात निलंबित एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को जबरन वसूली के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। सिद्धू के खिलाफ ताजा मामला फेज-1 पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने ताजा मामले में सिद्धू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण की धारा 12 और उनके सहयोगी बलबीर सिंह के खिलाफ पीसी अधिनियम की धारा 7 और 7-ए भी जोड़ी है। सिद्धू दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। शनिवार को मोहाली पुलिस ने इसी मामले में एक पत्रकार को नामजद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाद दोपहर पत्रकार को मोहाली अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पत्रकार ने पहले ही बता दिया था कि पुलिस उसे झूठे मामले में गिरफ्तार करना चाहती है। इस संबंधी पत्रकार ने अदालत में याचिका दी थी जिस पर अदालत ने पत्रकार की गिरफ्तारी से पहले उसको 7 दिन का नोटिस देने की हिदायत दी थी। बीती शाम पत्रकार को पुलिस ने एक हफ्ते का नोटिस दिया था लेकिन बाद में रात के समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मार्च महीने में बर्खास्त एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ दर्ज एक मामले में की है। निलंबित एआईजी के खिलाफ दर्ज होने वाला यह चौथा मामला है। उन पर पहले दो बार मोहाली पुलिस और एक बार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज किया गया था। पिछले मामले में सिद्धू की गिरफ्तारी के समय फेज 8 पुलिस ने उसके पास से एक एप्पल आईफोन और एक सोनी ऑडियो रिकॉर्डर बरामद किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, सीनेट चुनाव की हो रही मांग

चंडीगढ़- पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की तिथि की घोषणा की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस चुनाव में 91 सदस्यों का चयन होना है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और...
article-image
पंजाब

फतेहगढ़ साहिब में बोलीं प्रियंका गांधीः कहा- भाजपा सरकार में लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही

फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन...
article-image
पंजाब

बीत ईलाके में बिजली के अघोषित कटों के खिलाफ पावरकाम के सब आफिस बीनेवाल में रोष धरना लगाया

बिजली कट लगते ही बीत ईलाके में पीने के पानी का संकट गहराया पहले पैटर्न पर 24 घंटे बिजली देने की मांग भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर में पड़ते बीत क्षेत्र में लग रहे बिजली...
article-image
पंजाब

47 साल बाद छात्र-शिक्षक की मिलनी हुई : गवर्नमेंट हाई स्कूल रामपुर बिलड़ों से 1977 में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों और उस समय 10वीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों की

गढ़शंकर 8 अप्रैल: गवर्नमेंट हाई स्कूल रामपुर बिलड़ों से 1977 में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों और उस समय 10वीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों की एक विशेष बैठक एनआरआई सतपाल चोपड़ा बिलड़ों हाल...
Translate »
error: Content is protected !!