आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महिला विंग, लीगल विंग, यूथ विंग व 6 जिलों के प्रधानों सहित 16 नई नियुक्तियां : किसानों व मजदूरो के हर संघर्ष में आल इंडिया जाट महासभा साथ देगी – हरपुरा

by
आल इंडिया जाट महासभा का किसी राजनीतिक पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं, निजी तौर पर कोई किसी भी पार्टी भी पार्टी के साथ जुड़ा हो सकता – हरपुरा
गुरप्रताप सिंह भुल्लर लीगल विंग पंजाब के प्रधान नियुक्त
आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब की आल इंडिया जाट महासभा के नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब के प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा की अध्यक्षता में  मीटिंग हुई। जिसमें लीगल विंग, महिला विंग, यूथ विंग, 6 जिलों के प्रधानों सहित 16 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इसके ईलावा संगठन को मजबूत करने , जाट समाज व किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
                          मीटिंग को संबोधित करते हुए आल इंडिया जाट महासभा के नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब के प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा ने कहा कि तीन महीने पहले पंजाब के मुख्य युनिटों सहित सभी युनिट भंग कर दिए गए थे। आज से दोबारा नियुक्तियां शुरू की गई है। जाट समाज के लिए काम करने के इच्छुक हर व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके ईलावा हर जाट आल इंडिया जाट महासभा का सदस्य है। उन्होंने कहा कि आल इंडिया जाट महासभा का किसी राजनीतिक पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है। निजी तौर पर कोई किसी भी पार्टी भी पार्टी के साथ जुड़ा हो सकता है।
        उन्होंने कहा कि हम किसानों व मजदूरों की मागों के साथ है और उनके दुारा किए जाने वाले हर संघर्ष में आल इंडिया जाट महासभा साथ कंधे से कंधा मिलकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुारा सडक़ों पर कीलें लगाकर और बड़े बड़े वैरीकेडिग कर किसानों को दिल्ली जाने से रोकना अति निंदनीय है तो हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा के अंदर आकर ड्रोनों से अथरू गैस के गोले चलाए, पंजाब की सीमा में आकर किसानों पर लाठीचार्ज किया और गोलियां चलाई तो पंजाब की आम आदमी पार्टी की चुपी साजिशना है। किसान अंदोलन में शहीद हुए काफी े किसानों को पिछली सरकार समय नौकरियों दे दी गई थी। लेकिन करीव 123 शहीद किसान के के परिवारिक सदस्यों को नौकरियां देने का काम रह गया थे। लेकिन पंजाब की आप सरकार के बने हुए दो साल से ज्यादा समय हो गया। लेकिन एक भी शहीद किसान के परिवार को नौकरी नहीं दी गई।
                 उन्होंने पंजाब सरकार से शहीद किसानों परिवारों के सदस्य को जल्दी नौकरियां देने की मांग करते हुए कहा कि पंजाब जाट समाज कल्याण र्बोड गठित किया जाए ताकि जाट समाज की समस्याओं का सही तरीके से समाधान हो सकें। इस दौरान अजायब सिंह बोपाराय जर्नल सेक्रेट्री इंचार्ज पंजाब, सुखवीर सिंह मिन्हास जालंधर, जसप्रीत सिंह नरवाल जालंधर, नरिंदर सिंह भंगू, अमरदीप सिंह पटियाला , राजा सिंह जीरकपुर, मैहर सिंह चोताला, गुरपाल सिंह भंगू, अवतार सिंह कलेर आदि मौजूद थे।
 आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब युनिट की नई नियुक्तियां : महिला विंग पंजाब की प्रधान जय इंदर कौर, लीगल विंग पंजाब के प्रधान गुरप्रताप सिंह भुल्लर, यूथ विंग का प्रधान कंवर प्रताप सिंह बाजवा नियुक्त किया गया। इसे ईलावा सेवानिवृत आईजी करतार सिंह आईपीएस और अर्जृन अवार्डी करतार सिंह को पंजाब का बरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमणीक ग्रेवाल को उप प्रधान, राजा सिंह को जर्नल सेक्रेटरी, जसप्रीत सिंह नरवाल को पंजाब का सेक्रेटरी, सुखवीर सिंह मिन्हास को पंजाब का मुख्य सलाहकार, अनूप चौधरी मानसा को संगठन सेक्रेटरी, गुरपाल सिंह नकई को पंजाब का जर्नल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। इसी तरह  गुरपाल सिंह भंगू को जिला अमृतसर का प्रधान, अमरदीप सिंह को जिला पटियाला का प्रधान, मेहर सिंह चोताला को जिला तरनतारन का प्रधान, अवतार सिंह कलेर को जिला पठानकोट का अध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह काहलों को जिला होशियारपुर का प्रधान, फाजिलका का सिंकदर वीर को प्रधान नियुक्त किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sonalika Agro Unveils New Super

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /August 13 : In a joint press conference, Shri Kranti Deepak Sharma, Business Head of Sonalika Agro, and Shri Jagpreet Singh Mastana, Associate Vice President – Sales & Marketing, Sonalika Agro, announced...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई स्थगित : अनुपस्थित MP’s की छुट्टी की समीक्षा के लिए पैनल गठित

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को सूचित किया है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो संसद से अनुपस्थित रहने वाले सभी सांसदों...
article-image
पंजाब

नशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 13 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया...
article-image
पंजाब

ट्रॉलियों को आग लगाने के मामले में पुलिस द्वारा  संदेह के आधार पर किसी के विरुद्ध कोई अनुचित कार्रवाई नहीं करने का विश्वास दिलाने पर धरना रद्द किया गया  : नंबरदार पम्मी पंडोरी

गढ़शंकर।  पंडोरी बीत में ट्रॉलियों को आग लगाए जाने के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के संबंध में 28 तारीख को आज अनिश्चितकालीन धरना देने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। क्योंकिं...
Translate »
error: Content is protected !!