हेरोइन की 2024 की सबसे बड़ी खेप बरामद : 48 किलोग्राम हेरोइन और 21 लाख रुपये बरामद : 3 ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  पंजाब पुलिस ने सोमवार को पांच देशों में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह राज्य में नशीले पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 21 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में कहा, ‘2024 की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती : जालंधर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ किया और 48 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया।’
डीजीपी ने कहा, ‘यह गिरोह सीमा पार और अंतरराज्यीय मादक पदार्थ की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था। उनका नेटवर्क पांच देशों ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा में फैला हुआ था। वहीं, यह गिरोह भारत के दो राज्य़ जम्मू-कश्मीर और गुजरात में भी सक्रिय था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से नकदी गिनने की मशीन और तीन आलीशान गाड़ियों के साथ कुल 21 लाख रुपये की अवैध धनराशि भी जब्त की गई है।
यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘मादक पदार्थ के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।’
फिरोजपुर के सीमावर्ती इलाके से चीन निर्मित ड्रोन और नशा बरामद  :   फिरोजपुर में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में आए एक चीन निर्मित ड्रोन व उसके साथ बंधा हुआ नशे का पैकेट सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने सोमवार को फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती इलाके के गांव गंडू किलचा के खेत से बरामद किया। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार सतर्क बीएसएफ जवानों ने 29 अप्रैल को सुबह लगभग 8 बजे नियमित तलाशी अभियान चलाते हुए जिला फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक खेत में एक पैकेट के साथ एक छोटा ड्रोन देखा। सैनिकों ने तुरंत ड्रोन और संदिग्ध नशीले पदार्थों के पैकेट को जब्त कर लिया। नशे के पैकेट का वजन 510 ग्राम था। हालांकि बरामद ड्रोन की क्षमता छोटी है और मेड इन चाइना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मौसमी फलों के अलावा बिस्कुट, सॉस, केक आदि सहित कुल 15 सैंपल भरे गये

होशियारपुर 28 मई : दलजीत अजनोहा । कमिश्नर फ़ूड एवं ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन पंजाब दिलराज सिंह आईएएस और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​के आदेशानुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

ईशांक कुमार 51,904 वोट लेकर बने विजेता : चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

होशियारपुर, 23 नवंबर: विधानसभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान की आज यहां व्यवस्थित ढंग से गिनती पूरी हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार...
article-image
पंजाब

शगन स्कीम में लाभकारी शादी के दो माह तक कर सकेंगे स्कीम में अवेदन : तहसील भलाई अधिकारी तजिंदरजीत सिंह

गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा दी जाती शगन स्कीम में अब लाभपात्र शादी के दो माह तक अवेदन कर सकते हैं यह जानकारी तहिसील वेलफेयर अधिकारी तजिंदरजीत सिंह ने कहे। श्री सिंह ने आगे...
Translate »
error: Content is protected !!