पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका : संगरूर के जिला अध्यक्ष दलबीर गोल्डी ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

by

संगरूर : लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब में संगरूर के जिला अध्यक्ष दलबीर गोल्डी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  दलवीर गोल्डी संगरूर से सुखपाल खैरा को टिकट देने से नाराज बताए जा रहे थे। गोल्डी के इस्तीफे के बाद संगरूर में सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई है।

दलवीर गोल्डी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में धुरी से मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि, चुनाव में उन्होंने हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद संगरूर में जब 2022 में हुए उपचुनाव में भी गोल्डी मैदान में उतरे थे। माना जा रहा है कि गोल्डी इस बार के चुनाव में संगरूर से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी नहीं सुनी।

तीसरे चरण की वोटिंग से पहले इस्तीफा :   गोल्डी ने अब तीसरे चरण के लिए वोटिंग से ठीक पहले पार्टी और पद से इस्तीफा देकर पार्टी के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन है. दिल्ली में दोनों दल साथ चुनाव लड़ रहे हैं।हालांकि, पंजाब में दोनों दलों के रास्ते अलग-अलग हैं।

कई और नेता दे सकते हैं इस्तीफा :   बताया जा रहा है कि गोल्डी की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस के कई और नेता पार्टी और पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पार्टी के रवैये से नाराज बताए जा रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि पार्टी और पद से इस्तीफा देने वाले गोल्डी का अगला कदम क्या होगा।

पंजाब में 1 जून को वोटिंग :   पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अब तक कई सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित कर चुकी है। आम आदमी पार्टी भी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। सभी सीटों के नतीजे पूरे देश के साथ 4 जून को ही सामने आएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के तीन गांवों में बाइक सवारों ने महिलाओं की बालियां झपटी 

गढ़शंकर, 4 फरवरी : गढ़शंकर क्षेत्र के तीन गांवों में बाइक सवार लुटेरों द्वारा महिलाओं की बालियां झपटने का समाचार है। जानकारी अनुसार शनिवार की शाम को गढ़शंकर के गांव बडेसरों, पदराना तथा रामपुर...
article-image
पंजाब

मैहिंदवानी में फायरिंग मामला : पुलिस ने 2 युवको को तीन जिंदा कारतूस, तीन मिस कारतूस और एक मोटर साईकल सहित ग्रिफतार किया

गढ़शंकर : गांव मैहिंदवानी में अध्यापक के घर के गेट पर 24 मार्च को फायरिंग करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को तीन जिंदा कारतूस, तीन मिस कारतूस और एक मोटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपुरा की बहन रघबीर कौर का देहांत : राजनितिक, समाजिक व धार्मिक संगठनों के किया दुःख प्रकट

होशियारपुर / जालंधर । आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा की अस्सी वर्षीय बहन रघबीर कौर का देहांत हो गया था।  आज उनका अंतिम संसकार...
article-image
पंजाब

लंबित इंतकाल दर्ज करवाने के लिए लगाए गए विशेष कैंप : सभी तहसीलों में छुट्टी वाले दिन विशेष कैंप लगाकर लोगों को दी गई है बड़ी सुविधा: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 6 जनवरी: राजस्व, आपदा प्रबंधन और जल सप्लाई व सैनीटेशन मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर आज राजस्व विभाग की ओर से शनिवार को...
Translate »
error: Content is protected !!