DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त : डीजीपी का पद रिक्त होने पर इसके लिए अब तीन आईपीएस डीजीपी की दौड़ में शामिल

by

एएम नाथ। शिमला : पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। संजय कुंडू की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भराडी में विदाई दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।  पुलिस विभाग में 35 वर्ष की सेवा के बाद डीजीपी संजय कुंडू मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में अब प्रदेश में नए पुलिस प्रमुख के नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, देर शाम तक नए डीजीपी को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई। राज्य सरकार ने आचार संहिता को देखते हुए पहले ही चुनाव आयोग से नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अनुमति मांग रखी है। ऐसे में केंद्रीय चुनाव आयोग से अनुमति मिलने पर ही नए डीजीपी को लेकर अधिसूचना जारी होगी।

 अधिकारियों ने रस्सों से खींचा वाहन – खुली जीप में सवार हुए डीजीपी :   पुलिस लाइन भराड़ी में हुए विदाई समारोह में अधिकारियों ने अनूठे तरीके से कुंडू को विदाई दी। भराड़ी मैदान में संजय कुंडू एक खुली जीप में सवार हुए और पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी के वाहन को रस्सों से खींचा। कुंडू ने सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विदाई परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीजीपी, आईजी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

 

वहीं, अब डीजीपी का पद रिक्त होने पर इसके लिए तीन आईपीएस डीजीपी की दौड़ में हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद ही नए डीजीपी की नियुक्ति की जाएगी। इनमें वरिष्ठता के आधार पर संजय कुंडू से वरिष्ठ और उसी बैच के बिहार निवासी एसआर ओझा वर्तमान में डीजीपी (जेल) हैं। जबकि 1990 बैच के हिमाचल के किन्नौर जिले से संबंध रहने श्याम भगत नेगी वरिष्ठता में दूसरे नंबर पर है। वह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। तीसरे नंबर पर 1991 बैच के झारखंड के डॉ. अतुल वर्मा हैं जो वर्तमान में सीआईडी प्रमुख हैं।

संजय कुंडू के प्रदेश पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होते ही प्रदेश पुलिस को नया मुख्यालय मिल सकता है। केंद्रीय संघ लोक सेवा आयोग की स्क्रीनिंग कमेटी ने इन तीनों अधिकारियों का पैनल तय किया था।

निर्वाचन आयोग से मंजूरी के बाद होगी डीजीपी की तैनाती : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सिफारिश पर ही नया डीजीपी नियुक्त होना है। इसके लिए भारतीय चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद नए डीजीपी की तैनाती के आदेश जारी हो जाएंगे। अभी तक नए डीजीपी के आदेश जारी नहीं हुए थे।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और धमकाने के मंडी में नवनिर्वाचित उपप्रधान पर लगे गंभीर आरोप ..महिला शिक्षिका ने दर्ज करवाई शिकायत

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान पर एक महिला शिक्षिका ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षय रोगियों को निशुल्क मिलेगा पौष्टिक आहार : केंद्रीय भंडारण निगम ने नि-क्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को लिया गोद

टीबी रोग मुक्त चंबा के लक्ष्य को हासिल करने में मिलेगी गति हिमाचल प्रदेश में सभी क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाने वाला पहला ज़िला बना चंबा एएम नाथ। चम्बा :  चंबा ज़िला...
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी लहसुन ने लौटाई किसानों के चेहरों की रौनकः कंवर

ऊना – ऊंची पर्वत श्रंखलाओं के बीच छोटी-छोटी उपजाऊ जमीन के काशतकार किसानों के लिए पहाड़ी लहसुन खुशहाली और आशा की एक नई किरण लेकर आया है और हिमाचल प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोज पिन से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज : महिला की हत्या कर नाले में फेंकने के आरोप में पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में करीब एक महीने पहले नाले से मिली महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस रहस्यमयी हत्या के पीछे नथ यानी नाक की एक...
Translate »
error: Content is protected !!