होलीलोज’ को झटका : अर्की से “वीरभद्र का हनुमान” राजेंद्र ठाकुर भाजपा’ में शमिल

by
एएम नाथ। अर्की (शिमला) :  अर्की विधानसभा क्षेत्र से 2022 के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा का दामन थामा।
राजेन्द्र ठाकुर उर्फ राजू पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी और खासमखास थे जिन्हे उनका हनुमान भी कहा जाता था। स्व. वीरभद्र सिंह के अर्की से विधायक रहते उनका सारा कार्य राजेंद्र सिंह ही देखते थे लेकिन बीते चुनावों में टिकट के प्रबल दावेदार होने के बावजूद संजय अवस्थी को टिकट मिला और राजेंद्र नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लडे थे।
गौरतलब है कि राजिंद्र ठाकुर को 2022 के विधानसभा चुनावो में 26,075 वोट पड़े थे जो कि कुल वोट का 35.46% है।
इन चुनावों में कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30,897 वोट प्राप्त हुए थे जो कि 42.02% वोट था, भाजपा के उम्मीदवार गोविंद राम शर्मा को 13,444 वोट प्राप्त हुए थे जो कि कुल वोट का 18.28% शेयर था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि ठाकुर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। निश्चित रूप से अर्की विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को इनकी जॉइनिंग से बल मिलेगा। साथ ही शिमला लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर बढ़ेगा। इस मौके पर भाजपा सोलन जिला के अध्यक्ष रत्न पाल सिंह, गोविंद राम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[04/05, 12:21] Manohar Nath Press Chamba Hp Senior Reporter: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू जी का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत किया । इस अवसर पर राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी, मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 बहनों के भाई की मौत-बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी : 6 दोस्त थे सवार

हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन केंद्र में क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : चंबा, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों के चुनिंदा कॉलेजों के नोडल अधिकारी और एनजीओ के पदाधिकारी थे शामिल

धर्मशाला, 30 दिसंबर। सरकारी – गैर-सरकारी संगठन के अंतर-एजेंसी समूह के माध्यम से बेहतर क्षेत्रीय समन्वय और समुदाय आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण को बढ़ाने के लिए डीडीएमए कांगड़ा ने एजुकेयर धर्मशाला के सहयोग से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाया गया तो होगा विरोध : निमिषा मेहता

श्री आनंदपुर साहिब ज़िला ज़रूर बनना चाहिए, लेकिन गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को उसमें नहीं मिलाया जाना चाहिए गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा नए घोषित किए जाने वाले ज़िले श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दे पर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों में डिजिटल जागरूकता जरुरी : उपायुक्त उपायुक्त ने डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी अभियान को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। चम्बा, 23 फरवरी :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला प्रशासन एवं सेवा हिमालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी” अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं डिजिटल वैन...
Translate »
error: Content is protected !!