एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे : ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते – कंगना रनौत

by

एएम नाथ । मंडी  : कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं। ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं। सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र निहरी और चरखड़ी में भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत ने ये तीखा हमला करते हुए कहा कि जब से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शुभारंभ किया है उस दिन से एक सनातनी लहर पूरे देश में चल रही है।

आज पूरा भारतवर्ष भगवामय हो गया है। हम और आपको भी इन्हीं दिनों का सदियों से इंतजार था कि कब रामलला तंबू से भव्य मंदिर में विराजमान होंगे और ये हमारी आंखों के सामने हुआ है। एक तरफ नरेंद्र मोदी और योगी जैसे नेता हमारे पास हैं तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं जिन्हें राजनीति सिर्फ़ विरासत में मिली है। चाहे तेजस्वी यादव हों या अखिलेश यादव हों।

कांग्रेस के राहुल गांधी हो या यहां के राजकुमार विक्रमादित्य सिंह। इन सबको पुश्तैनी विरासत ही मिली है। इन्होंने गरीबी सिर्फ किताबों में पढ़ी है या टीवी पर देखी है जबकि भाजपा में एक से बढ़कर एक नेता गरीबी में पल कर संघर्षों से आज मुकाम हासिल कर रहे हैं। ये सब कार्टून हैं।  इन्हे कोई गंभीरता से नहीं लेता। आज देश और दुनिया सिर्फ मोदी जी को गंभीरता से लेती है। उनकी गारंटी पर ही आपको विश्वास करना है। आपकी समस्याएं मैं दिल्ली पहुंचाउंगी।

ये झूठे वायदे करने वाले लोग हैं। जब सत्ता में आते हैं तो सब भूल जाते हैं फिर मुड़कर आपसे पास नहीं आते। कांग्रेस पर आज कोई विश्वास नहीं करता है। इनकी सोच ही भ्रष्टाचारी है।  आज इस अपमान का बदला लेने का समय आया है। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक राकेश जंबाल भी उपस्थित रहे। देर शाम उन्होंने सुंदरनगर बाजार में रोड शो में भाग लिया । सुंदरनगर बाजार जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने इसमें भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में नहीं बनेगी नई पंचायत, समय पर होंगे चुनाव : अनिरुद्ध सिंह

एएम नाथ : शिमला ल हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है...
हिमाचल प्रदेश

खेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर : खेल प्रक्रिया को नशे के खिलाफ़ पहली बार शपथ लेकर किया शुरु

ऊना, 16 सितम्बर – बंगाणा ब्लॉक के राजकीय मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल धुंधला में आयोजित हुए सीनियर लेवल के जोनल टूर्नामेंट में बच्चों ने पहली बार नशे के खिलाफ़ शपथ ली। खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र प्रहरी योजना बंद करने को लेकर विपक्ष ने सदन के भीतर नारेबाजी की और बजट सेशन से वॉकआउट

शिमला : लोकतंत्र प्रहरी योजना बंद करने को लेकर संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने पहले सदन के भीतर नारेबाजी की और बाद में विधानसभा के बजट सेशन से वॉकआउट...
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर नूरपुर में गिरफ्तार : 15.43 ग्राम चिट्टा जब्त

एएम नाथ : धर्मशाला, 18 जुलाई । नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।...
Translate »
error: Content is protected !!