चुनाव के पहले ही विपक्ष ने मान ली है हार, जीत का अंतर बढ़ाने के लिए बढ़ चढ़ कर करें वोट : जयराम ठाकुर

by
कांग्रेस  कोई टिकट बदल रहा है, कोई टिकट लौटा रहा है तो कोई लड़ने से भाग रहा
एएम नाथ। सोलन/परवाणू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पास भारत को विकसित बनाने का विजन है। आज देश भर में जिस गति से तरक़्क़ी हो रही है वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया के विकसित देशों में सीना तानकर खड़ा होगा, दुनिया में हम गर्व से कहेंगे कि हम विकसित भारत के रहने वाले हैं। नरेन्द्र मोदी कार्यभार सम्भालते ही देशसेवा में लग गये। वह सेवा के लिए ही बने हैं। स्वच्छ भारत के मिशन में जब वह जुड़े तो भारत में 12 करोड़ से भी ज़्यादा शौचालय बनाकर देश को एक बड़ी समस्या से मुक्ति दिलाई। जिसके बारे में देश में पहले सोचा नहीं गया, वह मोदी ने कर दिखाया और पूरी दुनिया इस उपलब्धि की तारीफ़ करते नहीं थकती।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले दस सालों में 35 लाख 30 हज़ार 346 करोड़ रुपए देशवासियों के खाते में  डीबीटी के ज़रिए पहुंचाया है। पहले की सरकारों में इतने बड़े-बड़े घोटाले होते थे। जिस देश में प्रधानमंत्री कहते हो कि हम एक रुपया देते है तो 15 पैसे ही लाभार्थी तक पहुंचता है। ऐसे में इतनी बड़ी धनराशि लोगों के खाते में बिना किसी भ्रष्टाचार के पहुंची तो यह भी मोदी के मैजिक और दूरगामी प्लानिंग के कारण हो पाया। उनके द्वारा खुलवाए गए 55 करोड़ से ज़्यादा जनधन के खातों ने बिचौलियों के खेल को ख़त्म कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के काम गिनाने लगे तो दिन कम पड़ जाएं। मोदी के विजन पर देश को भरोसा है। जो कहते हैं वह पूरा सोच समझकर, प्लान करके कहते हैं। आज देश के लोग सोचते हैं कि नरेन्द्र मोदी जैसा नेता हमें तीस साल पहले क्यों नहीं मिला।यह पहली बार हुआ कि जब हर कार्यकाल के बाद नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और विश्वसनीयता बढ़ती जा रही है। आज देश को ऐसे दी दूरगामी सोच वाले नेतृत्व की आवश्यकता है। इसलिए इस बार भाजपा को चार सौ के पार ले जाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, जिससे इस कार्यकाल में और भी ऐतिहासिक काम किए जा सकें।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय कांग्रेस की हालत बहुत बुरी है। उनकी पार्टी से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। कोई अपना टिकट बदल कर सुरक्षित समझी जाने वाली सीटें तलाश रहा है तो कोई टिकट लौटा रहा है।बाक़ी ज़्यादातर नेताओं ने तो टिकट मिलने के पहले ही हाथ जोड़ लिये की मुझे नहीं लड़ना है, मुझे माफ़ करिए, मैं असमर्थ हूँ। आज कांग्रेस की यह हालत इसलिए है क्योंकि कांग्रेस ने कभी विकास की राजनीति नहीं की। कभी जनहित की राजनीति नहीं की। भ्रष्टाचार, पक्षपात को बढ़ावा दिया। जनहित के बजाय अपने और अपनों के हित को प्राथमिकता दी। इसलिए कांग्रेसी जानते हैं कि मोदी की इस लोकप्रियता में उनकी हार निश्चित है।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास विरोधी सरकार चल रही है।कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं है। सरकार बचाने के लिए स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित किया। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करके यह सरकार बची है, जो अब ज़्यादा दिन नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये। माताओं बहनों को गारंटी दी लेकिन पूरा करने कोई बजाय उन्हें अपमानित किया। नौकरियाँ देने की बात की और सरकार में आते ही  11 हज़ार नौकरियां ले ली। उन्होंने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी। सुक्खू सरकार ने सब कुछ बंद कर दिया।  नेता प्रतिपक्ष ने यह बातें  सोलन के परवाणू में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहीं। इस मौक़े पर उनके साथ लोक सभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप, विधायक सुखासन चौधरी, डॉ. राजीव सैजल समेत समस्त पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने सुरेश कश्यप को ऐतिहासिक बढ़त देने का निवेदन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपए जारी, जंजैहली क्षेत्र में 117 विद्युत ट्रांसफार्मर बहाल- राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री ने थुनाग व जंजैहली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की, प्रभावितों से मिले, नुकसान का लिया जायजा एएम नाथ। मंडी, 12 जुलाई।   नगर...
हिमाचल प्रदेश

नशे से ग्रस्त महिलाओं के पुनार्वास हेतू कुल्लू में स्थापित किया नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र

ऊना, 20 अप्रैल – सहायक आयुक्त ऊना वरिन्दर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास के लिए जिला रेड क्राॅस सोसाइटी कुल्लू द्वारा भुंतर में 15 बिस्तर वाला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कालेवाल बीत की पहाडिय़ों में माईनिंग माफिया दुारा जेसीवी व अन्य मशीनों के करीव दस एकड़ तक अवैध माईनिंग कर पहाडियों जा रहा खोदा

माईनिंग माफिया ने एक कूंए का भी नामो निशान मिटा दिया एसडीएम के निर्देशें पर वन विभाग व माईनिंग विभाग के अधिकारी अवैध माईनिंग की जगह ढूंढने देर शाम निकले अजायब सिंह बोपाराय  ;...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों के वाहन को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत 4 घायल

एएम नाथ। बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रविवार को हरियाणा के लोगों के वाहन को पीछे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरियाणा...
Translate »
error: Content is protected !!