डिप्टी कमिश्नर द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

by
होशियारपुर, 5 मई :   डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग ऑफिसर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल ने आज लोक सभा चुनाव-2024 के संबंध में रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतगणना के दिन वोटिंग मशीनों की पूरी सुरक्षा और पारदर्शी तरीके से वोटों की गिनती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लगाए जा रहे काउंटिंग टेबल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, मीडिया सेंटर, पार्किंग, वॉशरूम और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव-2024 के तहत लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर में 1 जून को होने वाली वोटों की गिनती 4 जून 2024 को होगी।
   उन्होंने कहा कि होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों की वोटों की गिनती के लिए दो स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर, मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, चबेवाल, भुलत्थ और फगवाड़ा की गिनती रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स होशियारपुर में होगी, जबकि विधान सभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर और शाम चौरासी की गिनती मल्टी स्किल डेवलपमेंट केंद्र होशियारपुर में होगी। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर राहुल चाबा, एस. डी.एर्म होशियारपुर- कम-ए. आर.ओ होशियारपुर प्रीतिंदर सिंह बैंस, एस. पी. मनोज कुमार, तहसीलदार चुनाव सरबजीत सिंह, तहसीलदार होशियारपुर गुरसेवक चंद, जिला सिस्टम मैनेजर चरण कमल सिंह, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, कानूगो चुनाव दीपक कुमार और हरप्रीत कौर, एस. डी.ओ. रविंदर सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

28 पुलिस जिलों में शीर्ष 10 नशा हॉटस्पॉट पर बड़े पैमाने पर छापेमारी : चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ पर नशे की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब पुलिस ने बुधवार को लगातार चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी रखा और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को 2,पंजाब को 10, हरियाणा को 5 नए आईएएस अधिकारी मिले …. देखिये पूरी लिस्ट

चंडीगढ़: उत्तर भारतीय राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को 2023 बैच के क्रमशः 10, 5 और 2 नए आईएएस अधिकारी मिले हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 के...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार कर रही केवल ड्रामेबाजी : जाखड़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ड्रामेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस संबंध में उसने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवा संसद 2024 का हुआ शुभारंभ – क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर छात्र करेंगे चर्चा : युवा संसद में बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सिस्टम ही सर्वोच्च

एएम नाथ। शिमला 24 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 और 25 अक्तूबर को युवा संसद में क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर “युवा संसद” का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!