घाना से आए 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर पंडोगा में लगाए गए, डीसी ने कहा शुक्रिया

by

ऊना – अफ्रीकी देश घाना से 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर जिला ऊना के लिए आए हैं और इन्हें पंडोगा के नवनिर्मित मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल में लगा दिया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस मदद के लिए घाना की सरकार व वहां रह रहे भारतीयों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इन ऑक्सीजन कंसनट्रेटर को उपलब्ध करवाने में घाना में रह रहे भारतीय अमरदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राघव शर्मा ने कहा कि घाना से भेजी गई राहत सामग्री हिमाचल प्रदेश के ऊना के साथ-साथ 14 अन्य राज्यों के 30 अस्पतालों को पहुंचाई गई है। मदद पाने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल व मध्य प्रदेश शामिल हैं। डीसी ने इस राहत सामग्री को घाना-भारत मित्रता का प्रतीक बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों के दबाब में माइनिंग व पुलिस विभाग ने चार टिप्परों को जब्त कर मांमले दर्ज किए और नौ टिप्परों के चालान काटे : मट्टू

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट गत दिनों कार को टक्कर मारने के बाद भगा कर ले जा रहे टिप्पर को रोकने के बाद पुलिस व माइनिंग विभाग ने टिप्परों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के जिला स्तरीय समारोह कुल्लू में उपायुक्त तोरुल एस रवीश रहीं मुख्य अतिथि

कुल्लू 16 सितंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन परिधि गृह कुल्लू में शनिवार को किया गया। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भांग की लीगल खेती पर लोगों की राय लेकर बनाएंगे कारगर नीति : जगत सिंह नेगी

बोले…समाज और राज्य के व्यापक हित में होगी नीति धर्मशाला : हिमाचल सरकार भांग की वैध और वैज्ञानिक खेती पर प्रदेशवासियों की राय लेकर समाज और राज्य के व्यापक हित में बहुत जल्द कारगर...
Translate »
error: Content is protected !!