केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर बहस दौरान जस्टिस खन्ना से भिड़ गए तुषार मेहता के बीच काफी गहमागमी : आप इसको अपवाद मत बनाइए। यह एक आम आदमी को हतोसहित करेंगे, यानी अगर आप मुख्यमंत्री हैं तो आपको अलग ट्रीटमेंट मिलेगा

by

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े आबकारी नीति संबंधी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत को लेकर सुनवाई की। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी जाए या नहीं, इस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट और एसजी तुषार मेहता के बीच काफी गहमागमी देखने को मिली। जब जस्टिस खन्ना ने कहा कि चुनाव का मौसम है और यह असाधारण स्थिति है। वह दिल्ली के सीएम हैं। जस्टिस खन्ना की इस टिप्पणी का भरी अदालत में तुषार मेहता ने विरोध किया।

                           सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना के बयान पर विरोध जताते हुए एसजी तुषार मेहता ने कहा कि केवल इसलिए कि क्या कोई सीएम है, ऐसा नहीं हो सकता।।क्या हम राजनेताओं के लिए अपवाद बना रहे हैं? क्या चुनाव के लिए प्रचार करना ज्यादा महत्वपूर्ण होगा? इस पर जस्टिस खन्ना ने कहा कि यह अलग बात है। चुनाव 5 साल में एक बार होते हैं। हमें यह पसंद नहीं है। इस पर तुषार मेहता ने कहा कि वो मेडिकेशन में गए। 6 महीने तक समन टालते रहे। अगर पहले सहयोग करते तो हो सकता था कि गिरफ्तारी ही ना होती। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक लोगों के साथ अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता और हम सहमत हैं।

इसी बीच ईडी की ओर से पेश एएसजी राजू ने कहा कि लेकिन देखा जाए तो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सही थी। इस पर जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि यह आप देखिए, हम सर्वोच्च न्यायालय में हैं। हम कह सकते हैं कि गिरफ्तारी सही थी और फिर भी अंतरिम जमानत दे सकते हैं और फिर खुद को सुधार सकते हैं।  हम कर सकते हैं। इस पर एसजी तुषार मेहता ने कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत से कोई गलत संदेश नही जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कोई कमेंट नही करना चाहते।  हम आपकी आपातियों को समझते हैं। इस पर तुषार मेहता ने हा कि आप इसको अपवाद मत बनाइए। यह एक आम आदमी को हतोसहित करेंगे। यानी अगर आप मुख्यमंत्री हैं तो आपको अलग ट्रीटमेंट मिलेगा। अगर ऐसा हुआ तो देश का हर नागरिक जमानत मांगते हुए याचिका दाखिल करेगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मान लीजिए अगर हम फैसला सुरक्षित रखते हैं, वो हमें सुनाना होगा।  लेकिन ये भी देखना होगा कि ये पीरियड वापस नहीं होगा। हम असाधारण मामले में अंतरिम जमानत देते रहे हैं।  अरविंद कोई आदतन अपराधी नहीं हैं।

इसके बाद तुषार मेहता ने कहा कि पीएम के पास मिनिस्ट्री होती है। लेकिन इनके पास कुछ भी नहीं है। आप असाधारण से भी असाधारण परिस्थिति की बात कर रहे हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक मनु सिंघवी से चार सवाल पूछा- 1. तुषार मेहता ने कहा है कि साधारण आदमी और सीएम में फर्क नहीं कर सकते। 2. आप 9 समन के बाद भी पेश नहीं हुए। 3. आपकी भूमिका को लेकर ED ने बताया है। 4. 5 हजार नेता जेल में है।  सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल से समाज को खतरा है? मेरा मानना है कि बिल्कुल नहीं।

बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच में ‘देरी’ के लिए मंगलवार को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय से सवाल किया और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से पहले की केस फाइल पेश करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने ईडी से मामले में आरोपी पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले और बाद की केस फाइलों को भी पेश करने को कहा. पीठ मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दलीलें सुन रही थी।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।  सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल को ईडी को नोटिस जारी किया था और केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरुद्ध उनकी याचिका पर जवाब मांगा था।  दिल्ली हाईकोर्ट ने नौ अप्रैल को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखते हुए कहा था कि इसमें कुछ भी अवैध नहीं है और केजरीवाल के बार-बार समन की अवहेलना करने के बाद ईडी के पास बहुत कम विकल्प बचे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में की खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना : हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा – विजय सांपला 

 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में वर्मा परिवार द्वारा श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से की गई। यह मूर्ति दो दिन के पूरी...
article-image
पंजाब

साइकलोथान में नौजवानों ने नागरिकों को चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए किया प्रोत्साहित

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर के विद्यार्थियों ने लिया साइकलोथान में हिस्सा होशियारपुर, 27 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशों पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन 2024...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8वां वेतन आयोग : नए साल से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; बेसिक सैलरी होगी ₹26,000!

सरकारी कर्मचारियों के लिए इस साल का अंत खुशियों भरा हो सकता है, क्योंकि 8वां वेतन आयोग  से जुड़ी एक बड़ी घोषणा जल्द हो सकती है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार बेसिक...
article-image
पंजाब

हेरोइन की 2024 की सबसे बड़ी खेप बरामद : 48 किलोग्राम हेरोइन और 21 लाख रुपये बरामद : 3 ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  पंजाब पुलिस ने सोमवार को पांच देशों में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 किलोग्राम हेरोइन...
Translate »
error: Content is protected !!