गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 9 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार :

by

दिल्ली :  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ देशभर में ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल सेल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 9 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है।स्पेशल सेल ने ये पूरा ऑपरेशन दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में चलाया।

पुलिस ने शूटर्स के पास से 7 पिस्टल, 31 जिंदा कार्टेजेस और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक सभी शूटर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक दूसरे के साथ संपर्क में थे। इन शूटर्स की गिरफ्तारी से दिल्ली और कुछ दूसरे राज्यों में होने वाली कॉन्ट्रैक्ट किलिंग को पुलिस ने समय रहते रोकने का दावा किया है।

7 राज्य, 10 गिरफ्तारी :   दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (NDR) ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के आपराधिक मॉड्यूल के खिलाफ ये ऑपरेशन चलाया था। स्पेशल सेल, नई दिल्ली रेंज की एक टीम ने इंस्पेक्टर शिव कुमार, एसीपी ललित मोहन नेगी और एसीपी हृदय भूषण की निगरानी में 7 राज्यों से 9 शार्प शूटर्स और एक किशोर को दबोचा है। ये कार्रवाई उस वक्त की गई जब आरोपी दिल्ली और दूसरी जगहों पर वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार किए गए कुछ लोग पहले गोल्डी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। स्पेशल सेल ने

  • दिल्ली-2
  • राजस्थान- 1
  • मध्य प्रदेश- 1
  • यूपी- 2
  • पंजाब- 2
  • हरियाणा- 1
  • बिहार- 1 से गिरफ्तार किया गया है।

आपको बतादे कि स्पेशल सेल अलग-अलग गैंगस्टरों के आपराधिक प्रयासों पर नजर रखती है। यह देखा गया है कि कई गैंगस्टर भारत में अपने कनेक्शन और गुर्गों का फायदा उठाकर विदेशी ठिकानों से जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा, कुछ कुख्यात अपराधी जेल की दीवारों से परे अपने संपर्कों के नेटवर्क का उपयोग करके, जेल में रहते हुए भी अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इसपर लगाम लगाने के लिए स्पेशल सेल लगातार कार्रवाई कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया ‘3-जी फॉर्मूला’ : एचआईवी की रोकथाम के लिए गैट अवेयर, गैट टेस्टिड और गैट विक्ट्री ओवर एचआईवी ‘3-जी फॉर्मूला’

एएम नाथ : शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 37वें विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘सही राह पर चलें’ विषय पर आधारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद बिलासपुर की व्यवस्थाओं की समीक्षा : DC राहुल कुमार ने सफाई और स्वास्थ्य प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

बिलासपुर, 11 नवम्बर 2025 नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं की विस्तृत समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यपाल के नशामुक्त अभियान को भरपूर सहयोग का दिया आश्वासन

ईएसआईसी को नशा विरोधी पहल से जोड़ा जाएगा एएम नाथ। शिमला : केंद्रीय श्रम, रोेजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट...
article-image
पंजाब

इंग्लैंड निवासी देव राज लंगाह परिवार की ओर से श्री चरणछोह बेगमपुरा के लिए दोहते की खुशी में सेवा भेजी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थल चरणछोह सचखंड बेगमपुरा, श्री खुरालगढ़ साहिब के लंगर संचालन हेतु देव राज लंगाह, जो इंग्लैंड में निवास करते हैं, द्वारा दोहते की खुशियों के अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!