सुक्खू सरकार को गिराने में कांग्रेस के अपने ही नेताओं का हाथ रहा है और इस षड्यंत्र को प्रदेश के एक राजघराने ने अंजाम दिया : आश्रय शर्मा

by

एएम नाथ। मंडी : सुक्खू सरकार को गिराने में कांग्रेस के अपने ही नेताओं का हाथ रहा है और इस षड्यंत्र को प्रदेश के एक राजघराने ने अंजाम दिया। यह जुबानी हमला मंडी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व में रहे प्रत्याशी और स्वर्गीय पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए किए।
आश्रय शर्मा ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तभी से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह और उनके बेटे प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार को कमजोर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह सब अब प्रदेश की जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि यह परिवार अपने से उपर किसी को नहीं देखना चाहता है जिसका उदाहरण है कि इन्होंने पूर्व से ही बड़े नेताओं की लीडरशिप को समाप्त कर अपना ही वर्चस्व कायम करने का कार्य किया है। आश्रय ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह वहीं लोग हैं जो आपदा के समय में भी अपनी ही सरकार को कैसे घेरा जाए इसी बात में लगे हुए हैं। आश्रय ने कहा कि ऐसी क्या मजबूरी हो गई है कि पहले इस्तीफा दिया और बाद में वहीं से राम नाम का पटका पहन कर चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परिवार की स्वार्थ की राजनीति आज जगजाहिर हो चुकी है। आश्रय शर्मा ने कांग्रेस के सांसद उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें वह मंडी लोकसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने का दावा कर रहे हैं। आश्रय ने कहा कि वीरभद्र सिंह सीएम रहे, सांसद रहे उसके बाद उनकी धर्मपत्नी सांसद रही, लेकिन आज तक तो वह मंडी को सर्वश्रेष्ठ लोकसभा क्षेत्र तो बना नहीं पाए, लेकिन मात्र चुनावों के समय में जनता को सपने दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह परिवार जनता हितैषी नहीं है और मंडी जीतने के बाद यहां के लोगों की यह सुध लेना भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी राजनीति यही रही है कि अपने से ऊपर यह किसी नेता को यह देखना नहीं चाहते हैं। आश्रय ने कहा कि कांग्रेस के इन नेताओं ने मंडी को राजनीतिक पर्यटन का मात्र अड्डा बना कर रखा है और विकास में इनकी कोई रूची नहीं है।

आश्रय शर्मा ने की कंगना की तारीफ
इसके साथ ही आश्रय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर भी की जा रही निजी और भद्दी टिप्पणियों पर भी विक्रमादित्य सिंह को घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कंगना को विक्रमादित्य अपनी बहन कहते हैं और दूसरी ही तरफ उस पर किसी भी प्रकार का टिप्पणी करने से भी बाज नहीं आते। उन्होंने कहा कि ऐसे भाई से तो भगवान ही बचाए जो अपनी बहन के बारे में भरे मंचों से इस प्रकार की घटिया बयानबाजी करते हैं। उन्होंने चेताया है कि विक्रमादित्य इस प्रकार की बयानबाजी का प्रयोग मंडी की बेटी के बारे में न करें। आश्रय ने कहा कि कंगना ने किसी की मदद के बगैर एक मुकाम हासिल किया है जिनके बारे में अनाप शनाप कहना सही नहीं है।  आश्रय शर्मा ने आश्वस्त किया कि मंडी में जयराम ठाकुर की लीडरशिप बेहतरी के साथ उभर कर आएगी और प्रदेश में चारों सीटें लोकसभा की जीतने के साथ ही केंद्र में एक बार फिर से मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता अनिल शर्मा पहले ही बोल चुके हैं कि अभिनेता आयुष शर्मा के समान कंगना भी उनकी बेटी है और मंडी में अनिल की बेटी कंगना को हरा पाना आसान काम नहीं है। आश्रय ने कहा कि वह और उनका पूरा मंडी परिवार जयराम और कंगना के साथ हैं। उन्होंने कंगना के योगदान को पूछने वालों से यह पूछा है कि सांसद प्रतिभा सिंह की बीते तीन वर्षों में मंडी के लिए क्या ऐसी क्या उपलब्धि है जो अब उनके पुत्र को वोट दिए जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर निकली भर्ती : लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

एएम नाथ । शिमला : सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र किए जारी

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :    तीसा स्थित चांजू माता मंदिर परिसर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एमएफबी जिओ टेक प्राइवेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!