सीआईआई की बैठक में तिवारी ने सरल जीएसटी प्रणाली की गारंटी दी : फेडरेशन ऑफ चंडीगढ़ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने तिवारी को किया सम्मानित

by
चंडीगढ़, 10 मई: फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ (FOSWAC) ने यहां एक समारोह के दौरान इंडिया मरगठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी को सम्मानित किया।
इस समारोह में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और शहर की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव शामिल हुए।
इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लक्की, एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने शहर के निवासियों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं का जिक्र किया और उनका जल्द से जल्द समाधान किए जाने की मांग की।
जिस पर तिवारी ने फेडरेशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह सांसद बनने के बाद शहर का विकास और निवासियों की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह शहर से ही हैं और शहर की समस्याओं व उनके समाधान के तरीकों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
सीआईआई समारोह
इस दौरान चैप्टर ऑफ द कनफेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा आयोजित एक अलग समारोह में तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इंस्पेक्टरी राज और टैक्स आतंकवाद से मुक्त व्यापार व व्यवसाय अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने का ट्रैक रिकॉर्ड है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि संशोधित और सरल जीएसटी प्रणाली 4 जून के बाद इंडिया सरकार के सत्ता में आने पर उसकी शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक होगी।
सीआईआई सदस्यों ने तिवारी से मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को चालू करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि व्यापक बुनियादी ढांचे और पर्याप्त सुविधाओं की उपलब्धता के बावजूद हवाई अड्डे से शायद ही कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान उपलब्ध है।
उन्होंने बेहतर और व्यापार अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए ट्राई-सिटी के प्रशासन में अधिक तालमेल का भी सुझाव दिया।
सीआईआई ने एक दस्तावेज “ग्रोथ एजेंडा फॉर चंडीगढ़” पेश किया, जिसमें चंडीगढ़ से अधिक उड़ानें, एक विश्व स्तरीय सम्मेलन केंद्र और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर ग्रेटर चंडीगढ़ क्षेत्र (जीसीआर) विकसित करने सहित कुछ प्रमुख सुझाव सूचीबद्ध किए गए।
इस अवसर पर सीआईआई चंडीगढ़ के चेयरमैन अनुराग गुप्ता, समीर गोयल, मनमोहन सिंह कोहली, राजीव कालिया, विक्रम हंस, अमरबीर सिंह, रविंदर सिंह पाली और अन्य शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

रात को प्यार से पत्नी ने कहा ‘पांव में पायल चुभ रही है उतार दो, पति ने उतार दी : सुबह हुई तो पति के उड़ गए होश..

हरियाणा से रोचक मामला सुनने को आया है। जिसके बारें में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि एक महिला ने अपनी पति से यह कहकर पायल उताराई,...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल में माइनिंग विभाग द्वारा अवैध माइनिंग के आरोप में  मिट्टी से भरा हुया ट्रेक्टर ट्राली  और एक हइड्रोलिक बकट लगा ट्रेक्टर किया जब्त

चब्बेवाल। माइनिंग विभाग द्वारा सैदपुर मखनगढ़ रोड पर अवैध माइनिंग करता हुआ एक मिट्टी से भरा हुया ट्रेक्टर ट्राली  और एक हइड्रोलिक बकट लगा ट्रेक्टर जब्त कर थाना चब्बेवाल को एफआईआर दर्ज करने की...
article-image
पंजाब

HLMIA Hosts Knowledge Sharing Session

*Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.16 :  Hoshiarpur Large and Medium Industry Association (HLMIA) reinforced its commitment to driving industry growth by addressing pressing global issues. On January 15, 2025, a Knowledge Sharing Session on “Sustainability – Importance,...
article-image
पंजाब

म्युनिसिपल चुनावों के मद्देनजर 21 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में 21 दिसंबर 2024 को होने वाले उपचुनावों और आम चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुसार,...
Translate »
error: Content is protected !!