शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं : मान और केजरीवाल भी कांग्रेस और अकालियों की तरह धोखेबाज़ निकले – डॉ. सुभाष शर्मा

by

गढ़शंकर : भाजपा द्वारा गढ़शंकर में आयोजित राजनैतिक सभा को सबोंधित करते हुए श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुभाष शर्मा ने पंजाब में बढ़ते नशे के लिए मान सरकार को घेरते हुए कहा कि शराब के शौक़ीन मान की मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत ही नहीं थी।  उन्होंने कहा  राज्य में पहले नशा चोरी छिपे बिकता था परंतु आज भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की कमजोरी से वही नशा गली-गली पहुंच गया है। आज पंजाब का ऐसा कोई शहर और गाँव नहीं बचा है जहाँ नशे के सौदागर न हों और यह लोग सरकार की मदद से ही हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे है। दो साल पहले पंजाब के विधानसभा चुनावों में न केवल भगवंत मान बल्कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने राज्य के लोगों को नशा खत्म करने की गारंटी दी थी परंतु गारंटियां देने वालों की आज कोई गारंटी लेने को तैयार नहीं। शर्मा ने नशे के मुद्दे पर कांग्रेस और अकालियों को धोखेबाज़ बोलते हुए कहा कि यह दोनों पार्टीयों के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर राजनीति करने के सिवा और कुछ नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने देशवासियों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर,जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने, तीन तलाक की बुराई को खत्म करने, गरीबी मिटाने के ऐसे वादे पूरे किए जिन्हें अभी तक भारतीय राजनीति में असंभव माना जा रहा। केंद्र में भाजपा की सरकार के दस सालों का कार्यकाल साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने असम्भव भी सम्भव कर दिखाया। दुनिया को आंखें दिखाने वाले चीन और आतंकवाद के जरिए भारत को बार-बार परेशान करने वाले पाकिस्तान का समुचित इलाज किया गया। आज दोनों देश भारत के सामने असहाय से नजर आने लगे हैं। भाजपा पंजाब में नशे को देश के खिलाफ युद्ध की तरह लेगी और इस अभियान को इसी तर्ज पर चलाया जाएगा। भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने लोगों को विश्वास दिलवाया है कि नशे के खिलाफ युद्ध का शंखनाद इसी एतिहासिक और पवित्र भूमि से 4 जून को उनकी जीत के साथ शुरू होगा। उन्होंने नशे के सौदागरों से अपने उलटे दिन गिनने की चेतावनी दी। आज बंगा और गढ़शंकर में आयोजित जनसभाओं में बड़ी गिनती में भाजपा कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।

मोहाली से अमेरिका,कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट्स शुरू करवाऊंगा  :  श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि अगर वह सांसद बनते हैं तो वह नागरिक उड्डयन मंत्रालय और मोदी सरकार से बात करके मोहाली एयरपोर्ट से कनाडा,अमरीका,इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया आदि देशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करवाएंगें ताकि पंजाबियों को दिल्ली न जाना पड़े। फ्लाइट शुरू होने से सबका  पैसा और वक़्त दोनों  बचेंगे। इस के साथ मोहाली को लाभ मिलेगा और हमारे एनआरआई भाई बहन भी श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।
फोटो : सोमवार को गढ़शंकर में आयोजित चुनावी बैठक में पार्टी प्रत्याशी डॉ.सुभाष शर्मा , महिंदर पाल मान और कार्यकर्ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस मजबूती और जोश से उतरेगी 2027 विधानसभा चुनाव में : कांग्रेस हाई कमान ने विधायकों की बगावत के आठ महीने बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग कर दिया बड़ा संदेश

रोहित भदसाली। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपने कई विधायकों की बगावत की घटना के करीब आठ महीने के बाद कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी), जिला कमेटियों , ब्लॉक कमेटियों को भंग कर दिया...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रह्म शंकर जिंपा होशियारपुर, 23 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने किया 25 लाख से रक्कड़ में बनने वाले पार्क का भूमिपूजन

ऊना, 12 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रक्कड़ कॉलोनी में लगभग 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सतपाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भरत भूषण का जलवा जारी : 6 महीनों में 6 गोल्ड, फिर जीती बॉर्डरमैन मैराथन

भटियात के बेटे ने फिर रचा इतिहास, फिरोजपुर मैराथन में जीता गोल्ड हिमाचल का गौरव बढ़ा रहे भरत भूषण, लगातार जीत रहे एक के बाद एक मेडल एएम नाथ। चम्बा : भटियात क्षेत्र की...
Translate »
error: Content is protected !!