मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के एक और निकटवर्ती कहे जाने वाले सुभाष चंद मंगलेट भाजपा में शामिल : 2013 में वीरभद्र सिंह ने उन्हें मार्केटिंग बोर्ड का बनाया था चेयरमैन

by

शिमला : चौपाल से पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निकटवर्ती कहे जाने वाले सुभाष चंद मंगलेट ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलेट को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

सुभाष मंगलेट ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बगावत की थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा। तब वह चुनाव हार गए। अब उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। सुभाष मंगलेट मात्र 28 वर्ष की उम्र में 2003 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे । 2007 में कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार विधायक बने। 2012 और 2017 में वह चुनाव हार गए। 2013 में वीरभद्र सिंह ने उन्हें मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया। वें ऑल इंडिया एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के भी अध्यक्ष पद का पदभार भी संभाल चुके हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थामकर कांग्रेस को झटका दिया है। इस तरह कांग्रेस में वीरभद्र सिंह समर्थक एक एक कर पार्टी से छिटक रहे हैं। बीते सप्ताह ही अर्की से राजेंद्र ठाकुर ने भी बीजेपी का दामन थामा है। अब मंगलेट भी भाजपा के हो गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के तीन वर्किंग प्रेसिडेंट पवन काजल, हर्ष महाजन और राजेंद्र राणा भी भाजपा का पहले ही दामन थाम चुके हैं। तीनों पूर्व वर्किंग प्रेसिडेंट भी वीरभद्र सिंह के निकटवर्ती रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश : जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

ऊना, 2 जनवरी – ट्रक ऑप्रेटरों की हड़ताल के चलते जिला ऊना में पिछले दो दिनों से पेट्रॉलियम उत्पादों के स्त्रोतों की आपूर्ति बाधित हुई है जिसके कारण पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता आवश्यकता के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 दोस्‍तों की मौत का 1 म‍िनट 10 सेकंड का साहमने आया वीड‍ियो : हाथ में स‍िगरेट, कार की स्‍पीड 120 से ऊप

उदयपुर :    उदयपुर में गत शनिवार को कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत के पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की स्पीड 100,120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपए देकर एसडीएम कराता था मसाज : फिर कहता था- ‘मेरे प्राइवेट पार्ट को…’, पूरी बात सुन बंद कर लेंगे कान

  हांसी । हरियाणा के हांसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दलित कमर्चारी (मेल) से यौन शोषण केस में हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल के खिलाफ हिसार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि एवं जनता को गुमराह करने की FIR दर्ज करने की सुधीर शर्मा के की मांग

एएम नाथ :  धर्मशाला, 07 अप्रैल। कांग्रेस से वागी होकर भाजपा में आए व धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर हाल ही में मानहानि के मामले के बाद अब उन...
Translate »
error: Content is protected !!