मुख्यमंत्री आवास में हुई पिटाई : जेल में थे अरविंद केजरीवाल तो USA में थीं स्वाति मालीवाल- दिल्ली सीएमओ या आप की तरफ से अब तक इस मामले पर साधी हुई चुप्पी

by

 नई दिल्ली  :  पुलिस स्टेशन में वो रोने भी लगी थीं। उनके पास कुछ फोन कॉल्स आए थे, इसके बाद वो बाद में आने की बात कह कर ऑटो से लौट गईं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद USA में थीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई हुई। अरविंद केजरीवाल कुछ ही दिनों पहले तिहाड़ जेल से निकले हैं और चुनाव खत्म होने पर उन्हें फिर से आत्मसमर्पण करना है, ऐसे में उनके लिए मुश्किलें और बढ़ती ही जा रही हैं। सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस थाने में आई PCR कॉल में स्वाति मालीवाल की तरफ से कहा था कि उनके साथ मारपीट हो रही है। इसके बाद वो थाने भी पहुँची थीं।

हालाँकि, स्वाति मालीवाल बिना कोई लिखित शिकायत दर्ज कराए वहाँ से निकल गई थीं। इस प्रकरण में उन्होंने फोन कॉल पर विभव कुमार का नाम लिया था, जो अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव हैं और एक विवादित अधिकारी रहे हैं। मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल द्वारा अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनके पक्ष में खुल कर आवाज़ न उठाने और जेल में उनसे एक बार भी मिलने नहीं जाने के कारण उनसे नाराज़गी है।  बता दें कि 3 बार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकीं स्वाति मालीवाल हाल ही में कई दिनों तक अमेरिका में रह कर आई हैं और अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद जब उनकी पार्टी सड़क पर थी तब वो परिदृश्य से गायब थीं। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और मंत्री रहे सत्येंद्र जैन इस मामले में पहले से ही जेल में हैं। वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जमानत पर बाहर हैं। बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल के आप से संबंध अब ठीक नहीं हैं।

सूत्रों की माने तो  स्वाति मालीवाल को पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसदी से इस्तीफा देने को कहा गया है। स्वाति मालीवाल थाने आई थीं, लेकिन उन्हें फिर एक फोन कॉल आया और वो बाद में आने की बात कह कर चली गईं। उन्होंने फोन पर कहा था कि वो अभी ठीक स्थिति में नहीं हैं, इसीलिए बाद में रिपोर्ट दर्ज कराएँगी। थाने में उन्हें कहा गया था कि FIR दर्ज कराने के लिए मेडिकल परीक्षण ज़रूरी है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से उनसे संपर्क करने की कोशिशें सफल नहीं हो पा रही हैं। पुलिस स्टेशन में वो रोने भी लगी थीं। दिल्ली सीएमओ  या आप की तरफ से अब तक इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग  स्पष्ट कर चुका है कि वो इस मामले की जाँच के लिए एक टीम भेजेगी, साथ ही दिल्ली पुलिस से कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट तलब करेगी। अब इस मामले में ये समझते हैं कि पुलिस आगे क्या कर सकती है।

अगर स्वाति मालीवाल लिखित शिकायत दायर नहीं करती हैं तो फिर दिल्ली पुलिस PCR कॉल के आधार पर FIR दर्ज कर सकती है। विभव कुमार और अरविंद केजरीवाल, दोनों 2007 में स्थापित ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ वाले दिनों से ही अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन में भी सक्रिय थे। दिल्ली पुलिस के पास एक विकल्प है कि वो स्वाति मालीवाल को मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के लिए कहे।

PCR कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने कहा, “मैं अभी CM के घर पर हूँ। उन्होंने अपने PA विभव कुमार से बुरी तरह पिटवाया है।” इसके बाद सिविल लाइंस के SHO 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित अरविंद केजरीवाल के घर पहुँचे। स्वाति मालीवाल ऑटो से थाने से वापस गई थीं। स्वाति मालीवाल को हाल ही में आप के स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया गया है। भाजपा नेताओं ने भी एक महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आवाज़ उठाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के वार्ड नंबर 21 में स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इलाके के निवासियों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन ओर से घिरा पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा : ED की एंट्री, घर के टाइल्स में भी छिपा रखे थे राज

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उसकी अग्रिम जमानत याचिका भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी है. गुरुवार ही सौरभ ने अपने वकील राकेश पाराशर के...
article-image
पंजाब

हरियाणा मुख्यमंत्री ने हिमाचल को भेजे 5 करोड़ रूपए की राहत राशि

एएम नाथ। शिमला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सक्सू को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया कि भारी वर्षा से उत्पन्न हुई कठिन परिस्थितियों में हरियाणा सरकार...
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!