वन विभाग की टीम ने किए 6 गिरफ्तार : गिलहरी के सात पंजे, 278 गिदड़ सिंग्गी, अन्य जीवों के 90 से अधिक नाखून, सांप की त्वचा, कुछ हड्डियां, 50 मांस के टुकड़े व गोह के नौ पंजे बरामद :

by

चंबा :   संरक्षित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग बरामद हुए हैं।  वन विभाग ने दो मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।  इनमें दो महाराष्ट्र पुणे के जबकि चार आरोपित राजस्थान के हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब वन विभाग की टीम ने आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के बाद उनके ठिकानों पर दबिश दी।

              वन विभाग की टीम ने गिलहरी के सात पंजे, 278 गिदड़ सिंग्गी, अन्य जीवों के 90 से अधिक नाखून, सांप की त्वचा, कुछ हड्डियां, 50 मांस के टुकड़े व मॉनिटर लिजर्ड (गोह) के नौ पंजे बरामद किए हैं। वन विभाग ने वन्य जीवों के इन अंगों को कब्जे में ले लिया है। अब इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा। वन विभाग इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटा हुआ है।  रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि पहले गिरोह के आरोपितों ने तीसा के नजदीक नकरोड़ में डेरा लगाया था। आरोपित यहां पर शिकार करते थे। जब टीम आरोपितों को निशानदेही के लिए नकरोड़ के लिए लेकर गई तो शिकार किए गए स्थान पर हड्डियां मिलीं। शिकार को फंसाने के लिए उन्होंने चिकन का प्रयोग किया था। अधिकारियों ने इसे सुबूत के तौर पर कब्जे में ले लिया।  उल्लेखनीय है कि वन विभाग की टीम ने 12 मई को चंबा-खजियार मार्ग पर नाके के दौरान महाराष्ट्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से वन्य जीवों के अंग बरामद हुए थे। आरोपित इन वन्य जीवों के अंगों को जगह-जगह ऊंचे दाम पर बेचते थे। यह भी पता चला है कि आरोपित कुरियर के माध्यम से पुणे से भी वन्य जीवों के अंग मंगवाते थे।  इस मामले के बाद दूसरे दिन ही वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि एक ओर गिरोह सक्रिय है। विभाग ने 13 मई को इस दूसरे गिरोह को चंबा के बालू में पकड़ा था। इस गिरोह में राजस्थान के चार लोग शामिल थे। इनके पास से भी भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग बरामद हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुर्की रोकने के लिए सुक्खू सरकार ने 64 करोड़ किए जमा : अब नहीं होगी हिमाचल भवन की नीलामी

रोहित राणा। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने सेली कंपनी को 64 करोड़ रुपये अपफ्रंट प्रीमियम के तौर पर अदा न करने पर उतनी ही संपत्ति के हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूरों व बिना पहचान पत्र वालों को कोविड वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू

उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों को दिए लाभार्थियों की सूचियां तैयार करने के निर्देश ऊना – जिन व्यक्तियों के पास कोविड वैक्सीनेशन के लिए कोई वैध पहचान पत्र नहीं है, उन्हें भी टीका लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामकुमार चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी में लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए ओपीडी भवन का का उदघाटन

बीबी एन, 14 मार्च (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी में लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए ओपीडी भवन का विधिवत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 27-28 अक्तूबर को आयोजित होगा रेडक्रास मेला

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 अक्तूबर। जिला रैडक्रास सोसायटी, धर्मशाला द्वारा 27 अक्तूबर 2024 को पुलिस मैदान धर्मशाला में प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सांय 06ः00 बजे तक रैडक्रास मेला आयोजित होना निश्चित हुआ है...
Translate »
error: Content is protected !!