गंगूराम मुसाफिर, रोहड़ू से मंजीत ठाकुर और पांवटा साहिब से मुनीष ठाकुर सहित 49 नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी

by

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, रोहड़ू से मंजीत ठाकुर और पांवटा साहिब से मुनीष ठाकुर सहित 49 नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी हो गई है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, रोहड़ू से मंजीत ठाकुर और पांवटा साहिब से मुनीष ठाकुर की कांग्रेस में वापसी हो गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस से निष्कासित 49 नेताओं को फिर पार्टी में शामिल कर लिया गया है। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मंजूरी के बाद कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला से वीरवार को इस बाबत पत्र जारी किए गए। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के चलते कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। गंगूराम मुसाफिर को हालांकि बीते दिनों शिमला में प्रतिभा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कर लिया था, लेकिन हाईकमान से मंजूरी नहीं मिलने के चलते वापसी पर एक दिन बाद रोक लगा दी गई थी।

अब हाईकमान ने अधिकारिक तौर पर इनकी घर वापसी को मंजूरी दे दी है। मुसाफिर ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी टिकट नहीं मिलने पर बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस दौरान भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप की जीत हुई थी। रोहड़ू से मंजीत ठाकुर को भी बीते दिनों मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया था। मंजीत की घर वापसी भी अधिकारिक तौर पर वीरवार को हुई है। कुछ समय पहले युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे मंजीत कांग्रेस छोड़ गए थे। युकां के सक्रिय नेता मनीष की भी वापसी हो गई है। कांग्रेस में वापस आए नेताओं में चौपाल से सबसे अधिक 29 हैं। इनमें भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक मंगलेट के समर्थक भी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में मस्जिद को लेकर विवाद : हिंदू संगठनों ने अखाड़ा बाजार मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन का आह्वान

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार को हिंदू संगठनों ने अखाड़ा बाजार मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया. इससे पहले ही प्रशासन ने शहर में सुबह 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय बैंकर्स  समन्वय  एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित : सहायक आयुक्त पीपी सिंह  ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 5 मार्च :   सहायक आयुक्त   पीपी सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय बैंकर्स  समन्वय  एवं समीक्षा समिति की बैठक  का आयोजन किया गया । जिला में विभिन्न बैंकों द्वारा जमा-ऋण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास : माॅक ड्रिल से आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आती है जागरूकता – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 8 जून – राज्य स्तर पर आयोजित माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमंडल ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

539 लोगों ने लिया राहत शिविरों में आश्रय : रिलीफ कैंपस् में प्रशासन द्वारा लोगों के रहने-खाने की पूरी की गई व्यवस्था

इंदोरा  : उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इंदोरा और फतेहपुर से निकाले जा रहे लोगों को प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर 2...
Translate »
error: Content is protected !!