पांच दिवसीय जिला स्तरीय दानवीर कर्ण श्री मूल माहंूनाग मेला संपन्न : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया रहे समापन समारोह के मुख्यातिथि

by
एएम नाथ।  मंडी  :  पांच दिवसीय जिला स्तरीय दानवीर कर्ण श्री मूल माहंूनाग मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले के समापन समारोह के मुख्यातिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया रहे। उन्होंने देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहंूनाग की पूजा अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर इनकी धर्म पत्नी शिखा शर्मा भी उनके साथ मौजूद रही।
                     मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि देव संस्कृति से जुड़े हुए मेले हमारंे पहाड़ी प्रदेश की समृद्ध प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है, जिन्हंे संजो कर रखना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश की समृद्ध प्राचीन संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना और उन्हें राज्य की देव संस्कृति से जोड़ना भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है। सामूहिक प्रयासों से ही हम इसमें सफल हो सकते है।
उन्होंने कहा किसी भी कार्य को करने के लिए उस कार्य के प्रति मन में भावना होनी चाहिए, तभी हम उसे सफलता पूर्वक पूर्ण कर सकते है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मेला है और हम सभी देवी-देवताओं को मानते है। यह ऐसी शक्तियां होती है जो हमसे किसी भी कार्य को करवा देती है। लेकिन उस कार्य के प्रति हमारे मन से सच्ची भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें बहुत कुछ सिखाते भी है और सीखने वाली चीजों को हम सभी को सीखना भी चाहिए तभी हम आगे बढ़ सकते है।
उन्होंने कहा कि मंडी जिला के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मनाए जाने वाले मेले प्रदेश की देव संस्कृति पर आधारित है जो लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ने का कार्य भी करती है। प्राचीन समृद्ध संस्कृति को जीवंत रखने और युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से जोड़ने के लिए मेला संस्कृति को आधुनिकता के साथ जोड़ कर मनाया जाना आधुनिक समाज निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उपस्थित लोगों को मतदान के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाली एक जून को हम सभी को मतदान में अवश्य भाग लेना है और सोच समझ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम करसोग राजकुमार ने मुख्यातिथि को शाॅल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर डीएसपी करसोग आईपीएस अधिकारी तिरूमलराजू एसडी वर्मा, तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल, खंड विकास अधिकारी चुराग स्पर्श शर्मा, खंड विकास अधिकारी करसोग वैशाली शर्मा, मूल माहूंनाग मंदिर समिति के प्रधान संत राम, महासचिव ईश्वर दास, देवता के गुर काहन चंद शर्मा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की भेंट : केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का कियाआग्रह

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सड़कों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने बडैहर में सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन,

ऊना, 31 दिसंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत आने वाले बडैहर में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने अपने ही डीएसपी को कर लिया गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड पर लिया : नया टर्न अब 2.5 करोड़ के रिश्वत मामले में

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला में ईडी के ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई ने अपने ही विभाग के डीएसपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं से करवाया अवगत -‘वो दिन योजना ‘ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचलित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
Translate »
error: Content is protected !!