दो दिन में दो बार सीएम आवास पहुंची दिल्ली पुलिस : स्वाति मालीवाल भी कह चुकीं- हुई है सीसीटीवी से छेड़छाड़

by

नई दिल्ली: आप नेताओं को बीजेपी मुख्यालय जाने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपन प्रदर्शन खत्म कर दिया है। केजरीवाल बाकी विधायकों और सांसदों के साथ वापस अपने घर लौट आए हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस दोबारा सीएम आवास पहुंची। स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर अब तक नहीं मिला है।

माना जा रहा है कि पुलिस इन्हीं दोनों को हासिल करने सीएम आवास पहुंची है। बता दें कि शनिवार को भी दिल्ली पुलिस सीएम आवास पहुंची थी जहां से केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार किया था। स्वाति मालीवाल भी सीसीटी फुटेज से छेड़छाड़ और उसे डिलीट करने की बात कह चुकी हैं। सीएम हाउस में कुछ देर रहने के बाद पुलिस बल वापस लौट गया है।

दो दिन में दो बार सीएम आवास पहुंची दिल्ली पुलिस  :  स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी सीएम आवास के अंदर से ही हुई थी। इसके बाद आज दोबारा दिल्ली पुलिस उसी जगह पहुंची है। दरअसल, पुलिस को स्वाति मालीवाल केस से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर नहीं मिली है। एक दिन पहले ही जो पेन ड्राइव पुलिस को दिया गया था वह ब्लैंक था।
सिविल लाइन पुलिस ने बिभव कुमार को पहले हिरासत में लिया था। उसके बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में विभव कुमार के वकील का कहना है कि अभी तक उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता पहले ही इसे दिल्ली के मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल करने की साजिश बता चुके हैं।

तीस हजारी कोर्ट ने दी 7 दिन की रिमांड : विभव कुमार की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा की एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट को बताया कि विभव कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। विभव को 4 बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, इसलिए अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज डिलीट की गई और फोन को भी फॉर्मेट कर दिया गया। विभव के वकील ने कहा कि पुलिस ने उनके मुवक्किल से फोन का पासवर्ड मांगा था। हमारे क्लाइंट को आप जबरदस्ती पासवर्ड देने के लिए नहीं कह सकते।

स्वाति मालीवाल भी कह चुकीं- हुई है सीसीटीवी से छेड़छाड़ : स्वाति मालीवाल भी सीसीटीवी फुटेज की छेड़छाड़ पर सवाल उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज ग़ायब किए और फोन फॉर्मेट किया? काश इतना जोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहां होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता। मालीवाल ने आगे कहा कि पहले मुझे बेरहमी से विभव ने पीटा। थप्पड़ और लातें मारी। जब मैंने ख़ुद को छुड़ा के 112 कॉल करी, तो बाहर जाके सिक्योरिटी बुलाई और वीडियो बनाने लगा। मैं सिक्योरिटी को चीख चीख के बता रही थी की मुझे बहुत बेरहमी से विभव कुमार ने पीटा है। वो पूरा लंबा हिस्सा वीडियो का एडिट कर दिया गया। सिर्फ 50 सेकंड रिलीज किए गए जब मैं सिक्योरिटी वालों को समझा समझा के खीज चुकी थी। अब फोन फॉर्मेट करके पूरी वीडियो डिलीट कर दी ? CCTV की फुटेज भी गायब।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर पात्र परिवार को मिलेगा उसका हक, बीपीएल सूची में नहीं होना चाहिए कोई राजनीतिक हस्तक्षेप” : मलेंद्र राजन

विधायक मलेंद्र राजन ने सुरडवां में चिह्नित 9 पंचायतो के बीपीएल परिवारों से किया संवाद, सुनी समस्याएं* एएम नाथ । इंदौरा,14 अगस्त। बीपीएल परिवारों की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को जानने के लिए बाबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय में बैठेंगे एचएएस अधिकारी, फाइलों में देरी बड़ा भ्रष्टाचार : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार ऐसे पदों का अध्ययन कर रही है, जहां पर एचएएस अधिकारी ज्यादा अच्छे ढंग से सेवाएं दे सकें। कहा कि एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की महाविद्यालय में एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी व इतिहास में प्रवेश 20 जुलाई से

अर्की :  17 जुलाई//योगेश चौहान :  अर्की- राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी एम.ए. हिंदी, राजनीति शास्त्र, इतिहास तथा अंग्रेजी...
article-image
पंजाब

175 ग्राम नशीला पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 जून : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति सरबजीत सिंह उर्फ मोनू बाबा पुत्र सुरजन सिंह निवासी मननहाना को 175 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा...
Translate »
error: Content is protected !!