20-20 वर्ष कठोर कारावास की सजा दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मंडी के न्यायालय ने सुनाई : नाबालिग के खिलाफ साजिश रचने, शादी की नीयत से अपहरण व गंभीर यौन उत्पीड़न करने के आरोपों के तहत

by

मंडी : नाबालिग के खिलाफ साजिश रचने, शादी की नीयत से अपहरण व गंभीर यौन उत्पीड़न करने के दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मंडी के न्यायालय ने 20-20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि न भरने पर तीन-तीन वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। पीड़िता को करीब 20 माह बाद न्याय मिला है। दोषी उसे अगवा कर पंजाब ले गए थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने की मामले की जांच : जिला न्यायवादी मंडी विनोद भारद्वाज ने बताया 14 अगस्त 2022 को पीड़िता के पिता ने थाना गोहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी 12 अगस्त रात करीब साढ़े दस बजे से घर से लापता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पीड़िता की बहन ने बताया कि 10 अगस्त को जब वह स्कूल से आ रही थी तब रास्ते में उसे दो लड़के मिले थे जो हरियाणा व उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे।

शादी का झांसा देकर ले गए थे पंजाब : दोनों हिमाचल में सामान बेचने आए थे। दोनों उसकी बड़ी बहन के बारे में पूछ रहे थे। जांच में यह बात सामने आई थी कि दोषी पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती पंजाब ले गए। वहां पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया गया था। गोहर थाना ने दोषियों के विरुद्ध 14 अगस्त को मामला दर्ज किया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीड़िता को पुलिस ने पंजाब के एक शहर से बरामद किया था और दोनों दोषियों को गिरफ्तार भी किया था। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष 23 गवाहों के बयान कलमबद्ध करवाए थे। सरकार की ओर से मामले की पैरवी जिला उप न्यायवादी नितिन शर्मा ने की थी। अपहरण करने के दोष में कोर्ट ने दोनों दोषियों को तीन-तीन वर्ष और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, पंचायती राज संस्थाओं प्रतिनिधियों को सम्मान मिलने पर ग्रामीण विकास मंत्री ने दी बधाई

ऊना  – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पंचायत प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यय पर्यवेक्षक ने देहरा में देर रात किया नाकों का निरीक्षण : व्यय निगरानी टीमों को दिये हर पल अलर्ट रहने के निर्देश

देहरा / तलवाड़ा ; राकेश शर्मा :  देहरा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनावों को देखते हुए निगरानी टीमें पुरी तरह से चौकस हैं। चुनावों के दौरान प्रचार व्यय को लेकर निगरानी दल प्रत्येक गतिविधि पर...
हिमाचल प्रदेश

किसी भी प्रकार की जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी

बिलासपुर  – जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 17, 19 व 21 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य के लिए मतगणना मतदान के दिन, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुई परिचर्चा : अपुष्ट समाचारों का प्रसारण प्रेस की विश्वसनीयता के लिए घातक : DC मुकेश रेपसवाल

बचत भवन चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में आयोजित इस...
Translate »
error: Content is protected !!