मालकिन का AC फिटिंग करने आये युवक पर आया दिल, दोनों फरार : पति ने एसी मैकेनिक वरिंद्र नरवाल पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया

by

पानीपत :  कब किसका दिल, किस पर आ जाए कह पाना मुश्किल है। ऐसा ही एक वाकया पानीपत में भी सामने आया है। यहां पचरंगा बाजार निवासी को घर में एसी फीटिंग कराना महंगा पड़ गया। एसी लगवाने के तीन माह बाद पत्नी घर छोड़ संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई। पति ने एसी मैकेनिक वरिंद्र नरवाल पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि उसने दिसंबर 2013 में इंसार बाजार निवासी युवती के साथ लव मैरिज की थी। अब उनकी एक बेटी है। जून 2020 में घर में एसी फीटिंग कराने के लिए एसी मैकेनिक वरिंद्र नरवाल को घर पर बुलाया था।

लाइट नहीं होने के कारण मैकेनिक वरिंद्र उसकी पत्नी को अपना मोबाइल नंबर देकर चला गया। लाइट आने पर मैकेनिक घर में आकर फीटिंग कर गया। इसके बाद दोनों में आपस में बातचीत शुरू हो गई। 8 अक्टूबर की रात साढ़े 12 बजे उसकी आंख खुली तो पत्नी वाट्सएप पर एसी मैकेनिक वरिंद्र से बातचीत कर रही थी।

दोनों की चैटिंग और वीडियो देख उसने ससुराल पक्ष के लोगों को इस बारे बताया तो गलती मान ली। फिर एक दिन पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कहीं चली गई। काफी तलाशने पर भी उसका कोई भेद नहीं लगा। पुलिस ने आरोपित एसी मैकेनिक वरिंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ससुर के साथ जींद तक की तलाश :   पत्नी को तलाशते हुए पति और ससुर गांव निंबरी पहुंचे। वहां स्वजनों ने बताया कि वहां से जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वरिंद्र पिछले 15 दिनों से मां के साथ जींद में रह रहा है। वह वरिंद्र के स्वजनों के बताए पते पर कैथल रोड, जींद पहुंचा तो वो पता गलत निकला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवाओं को मतदान के लिए जागरुक करने में कैंपस अंबेसडरों की अहम भूमिका: अपनीत रियात

होशियारपुर, 28 जनवरी: कॉफी विद् डी.ई.ओ. प्रोग्राम के माध्यम के अंतर्गत आज डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने कैंपस अंबेसडरों व स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें विधान सभा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित : प्रदेश सरकार नशे के विरूद्ध शीघ्र शुरू करेगी व्यापक अभियान: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  नशे के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आज शिमला में 12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 52 दिन पूरे – किसानों का दावा- ‘जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो हुआ कम’

पंजाब के किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है. जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 52वां दिन है. वहीं, किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए...
पंजाब

टैंकर से शाहपुर घाटे में चिकनाहट वाला पदार्थ गिरा कर ट्रैफिक को बाधित करने के आरोप में चालक के खिलाफ मामला दर्ज

 गढ़शंकर – सड़क पर गाड़ी खड़ी कर ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलबीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!