84 के दंगों में सिखों के गलों में टायर डालकर जलाया जा रहा था, तब संविधान का क्या हुआ : नरेंद्र मोदी

by

होशियारपुरः लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आखिरी चरण की 1 जून को वोटिंग होनी है, जबकि प्रचार अभियान गुरुवार शाम को समाप्‍त हो गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशियापुर में संसदीय चुनाव की आखिरी रैली को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा में विपक्ष को खूब खरी-खोटी सुनाई. इकोनॉमी और दैनिक जीवन से लेकर आरक्षण तक के मसलों पर कांग्रेस और इंडिया ब्‍लॉक को घेरा।  कन्‍याकुमारी में ध्‍यान लगाने के लिए जाने से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को तकरीबन हर मुद्दे पर ज्ञान दिया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्‍लॉक की वोट बैंक की राजनीति ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आरक्षण पर इनका ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ज्‍यादा खराब है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 की आखिरी रैली में विपक्ष को जमकर धोया।  उन्‍होंने कहा, ‘कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की वोट बैंक की राजनीती ने देश का बहुत नुकसान पहुंचाया है। वोट बैंक से उनको इतना प्यार था कि (देश के) बटवारे के समय करतारपुर पर अपना हक़ भी नहीं जता पाए। आज कल देश के लोग इंडिया गठबंधन के लोगों से संविधान की रट सुन रहे हैं। जब 84 के दंगों में सिखों के गलों में टायर डालकर जलाया जा रहा था, तब संविधान का क्या हुआ?’ पीएम मोदी यहीं नहीं रुके। होशियारपुर की रैली में उन्‍होंने कांग्रेस और इंडिया ब्‍लॉक को निशाना बनाते हुए कहा, ‘आरक्षण को लेकर इनका ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ख़राब है। सरकारी नौकरी में धर्म के नाम पर आरक्षण हो, यूनिवर्सिटी के दाखिले में धर्म के नाम आरक्षण हो ये बाबा साहब की भावनाओं का अपमान कर रहे हैं।  ये धर्म के नाम पर देश को बांटने की बहुत गहरी साजिश है। साल 2024 की चुनाव में मोदी ने उनसे पर्दा उठा दिया, इसलिए मोदी को नई-नई गाली देते रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इन कट्टर भ्रष्टाचारियों और झूठवादियों ने पंजाब को गैंगवार में झोंक दिया है। ये कट्टर भ्रष्टाचारी, भयंकर झूठवादी तो नारी उत्पीड़न में भी नंबर वन बनते जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण के लिए एक जून को मतदान होना है। गुरुवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा, कि ‘मोदी ने एक संकल्प लिया है कि वो दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण किसी को भी छीनने नहीं देगा। अपनी सरकार के 10 साल में मैंने लगातार एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण की रक्षा की। ये कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले मेरी इस कोशिश से भी भड़के हुए हैं। दरअसल, आरक्षण को लेकर इनके खुद के इरादे बहुत खतरनाक हैं। इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड एससी-एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनने का रहा है — सरकारी नौकरी में धर्म के आधार पर आरक्षण हो,

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने बरसाई लाठियां : टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ गए कर्मचारी

पटियाला : पनबस और पीआरटीसी  के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल से चक्का जाम कर दिया है। बस स्टैंड्स पर सन्नाटा है और यात्रियों के चेहरे पर परेशानी साफ दिख रही है। मामला गुरुवार...
article-image
पंजाब

वोटें बनाने के लिए अब 16 सितंबर तक करवाई जा सकती है रजिस्ट्रेशन : शिरोमणि कमेटी के चुनाव के लिए वोट बनाने की तिथि में किया गया वृद्धि

होशियारपुर, 23 अगस्तः जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन फार्मों में सभी योग्य सिख वोटरों के लिए...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक :  अध्यक्ष मुख्तियार सिंह ने हैप्पी हीर के नेतृत्व पर जताया भरोसा

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर की अध्यक्षता में हुई । जिसमें कमेटी ने 22वें राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट की समीक्षा की तथा 23वें...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वही बनेगा – जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम सोमवार को शिमला में जारी किया जाएगा। प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!