अजनाला में गोलियां तड़तड़ाई : फायरिंग में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत, 4 अन्य लोग बुरी तरह घायल

by

अजनाला : पंजाब में लोकसभा चुनावों के लिए 7वें चरण में मतदान जारी है। वोटिंग के बीच अमृतसर के अजनाला में गोलियां तड़तड़ाई हैं। इस फायरिंग में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। 4 अन्य लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। आप के मृतक कार्यकर्ता की पहचान दीपिंदर सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने हालात को संभाल लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से कुछ घंटे पहले अजनाला के लक्खुवाल गांव में बाइक पर सवार तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। दीपिंदर सिंह नाम के व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जो आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जाता है। लक्खुवाल गांव में AAP के वालंटियर्स आपस में बैठक कर चुनाव के दौरान वर्कर्स के लिए व्यवस्था पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां दागीं।

ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया : घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। दीपिंदर सिंह की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया है। गांव के सरपंच जगतार सिंह लखूवाल ने बताया कि दीपिंदर सिंह की मौत के कारण आज वोट नहीं डालने का फैसला लिया गया है और गांव में घोषणा भी कर दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वायु गुणवत्ता के मुद्दे को लोकसभा में गंभीरता से उठाते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से स्पष्ट योजना की मांग की

वायु गुणवत्ता के मुद्दे को लोकसभा में गंभीरता से उठाते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से स्पष्ट योजना की मांग क नई दिल्ली/चंडीगढ़, 9 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के गृह पधारे जैन संत श्री सुशील मुनि जी : खन्ना दम्पति ने लिया आशीर्वाद : कहा संतों के आशीर्वाद से संतुलित है सृष्टि 

होशियारपुर 22 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना के निवास स्थान पर जैन संत श्री शुशील मुनि जी ने अपने शिष्यों सहित चरण डाले। इस मौके खन्ना ने कहा की...
article-image
पंजाब

Sant Baba Hari Singh Sporting

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 16 : The second day of the seven-a-side football tournament organised by Sant Baba Hari Singh Sporting Club, Kaharpur, continued at village Kaharpur with the blessings of Sant Sadhu Singh...
पंजाब

102 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल करवाए गए अब तक नामांकन पत्र: जिला चुनाव अधिकारी

नामांकन के आखिरी दिन होशियारपुर में 33 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 4 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं वापिस होशियारपुर, 01 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!