क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है? 295… हमें उतनी (295) सीटें मिलेंगी : राहुल गांधी

by

नई दिल्ली : एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को काफी कम सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एग्जिट पोल के अनुमान पर भरोषा ना जताते हुए विपक्षी एकता की जीत का दावा किया है। कांग्रेस नेता ने एग्जिट पोल के अनुमान को पीएम मोदी से प्रभावित बताया है।  मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “इसका नाम एग्जिट पोल नहीं है, इसका नाम मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी जी का फैंटेसी पोल है।”  एग्जिट पोल के अनुमान पर रिएक्ट करते हुए राहुल गांधी के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मशहूर गाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है? 295… हमें उतनी (295) सीटें मिलेंगी।”

4 जून को आएंगे चुनाव के परिणाम :  बता दें, इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए गए थे। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के साथ शुरू हुआ चुनाव कल यानी 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के मतदान के साथ समाप्त हुआ। मतगणना 4 जून को होनी है, इसी दिन चुनाव के नतीजे सामने आने का अनुमान है।

एग्जिट पोल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत :   लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। लोकसभा की 543 सीट में सबने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। TV9-पोलस्ट्रैट ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 346 सीट दिए हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 162 सीट दिए हैं।

सीवोटर-एबीपी द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार 543 सीटों में से एनडीए के खाते में 353 से 383 और के हिस्से में इंडिया ब्लॉक को 152 से 182 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत दिया है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 361 से 401 सीट दी हैं वहीं, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A अलायंस को 131-166 सीटे दी गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक की मौत : स्कूटी सवार युवक की पेड़ से टकराने से हुई मौत

गढ़शंकर : गुरुवार की रात गढ़शंकर-बंगा सड़क पर 16 वर्षीय युवक की स्कूटी सड़क किनारे पेड़ से टकराने से मौत हो गई। मिरतक की पहचान मनवीर सिंह पुत्र मनी निवासी दघाम के रूप में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें : मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी : कमलेश

एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने बुधवार को भी धुंआधार चुनाव प्रचार कर विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह कह रहे हैं कि चुनाव बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने तीन वर्षों में विकास और कल्याण को दी नई दिशा : रोहित ठाकुर

77वें गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्री ने कुल्लू में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की ली सलामी एएम नाथ।  कुल्लू, 26 जनवरी : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ऐतिहासिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के...
Translate »
error: Content is protected !!