भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उच्च सदन का नेता बनाया जा सकता : जेडी नड्डा का भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल जून माह तक

by

नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने इस ओर इशारा किया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता हो सकते हैं। वह पीयूष गोयल की जगह ले सकते हैं। दरअसल पीयूष गोयल अभी तक राज्यसभा में सदन के नेता थे।  लेकिन इस बार भाजपा ने पीयूष गोयल को नॉर्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। पार्टी को भरोसा है कि पीयूष गोयल इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे और वह निचले सदन में जाएंगे। ऐसे में उनकी जगह पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को उच्च सदन का नेता बनाया जा सकता है।

पीयूष गोयल की जीत का भरोसा :  रिपोर्ट की मानें तो भाजपा ने उत्तरी मुंबई से पीयूष गोयल को उम्मीदवार बनाया है और पार्टी को भरोसा है कि इस सीट पर पीयूष गोयल की जीत तय है। यही वजह है कि उनकी जगह पर राज्यसभा में जेपी नड्डा को सदन का नेता बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।

खत्म हो रहा नड्डा का कार्यकाल :  गौर करने वाली बात है कि जेडी नड्डा का भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल जून माह तक के लिए ही है। ऐसे में उन्हें अब राज्यसभा में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाने के पीछे एक बड़ी वजह है कि वह पार्टी के अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, वह केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं और काफी वरिष्ठ व अनुभवी नेता है, लिहाजा राज्यसभा में सदन के नेता के तौर पर वह पार्टी के बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

कौन होगा भाजपा का अगला अध्यक्ष

हालांकि देखने वाली बात यह जरूर है कि भाजपा अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा के कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी यह जिम्मेदारी किसे सौंपेगी। इस पद के लिए भी पार्टी में कई बड़े दावेदार हैं। लेकिन अभी तक फिलहाल पार्टी अध्यक्ष के लिए किसी चेहरे का नाम आगे नहीं आया है।

लोकसभा चुनाव में स्टार कैंपेनर :  बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान जेपी नड्डा भाजपा के स्टार कैंपेनर रहे हैं। उन्होंने देशभर में तकरीबन 100 चुनावी रैलियां और रोड शो किए हैं। जिस तरह से 1जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान समाप्त हुआ और एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए उसमे एनडीए को बंपर जीत मिलती नजर आ रही है

देखने वाली बात यह है कि 4 जून को जब असल नतीजे आएंगे तो क्या यह एग्जिट पोल के अनुसार ही होंगे या इससे इतर। एग्जिट पोल के नतीजों को विपक्ष ने सिरे से खारिज करते हुए इसे मोदी मीडिया पोल बताया है। विपक्ष भरोसा जता रहा है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के चार शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतदान पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ रवाना

17 मई (रविवार) प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा मतदान, चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण एएम नाथ।  बिलासपुर 16 मई : जिला निर्वाचन अधिकारी (शहरी निकाय) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने गुरु रविदास के नाम पर रखा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम, हलवारा एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का भी किया उद्घाटन

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के जालंधर जिले में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंची अस्पताल : जब परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :   अफसर औचक निरीक्षण करने के लिए गोपनीत तरीके से मौके पर पहुंच जाए,अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऐसा रियल में हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों को विकास योजनाओं में डीआरआर पहलों को शामिल करने को कहा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने संबंधित विभागों और संगठनों को अपनी विकास योजनाओं और परियोजनाओं में विभिन्न आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पहलों को एकीकृत करने के निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!