हमीरपुर संसदीय सीट का परिणाम दोपहर तक घोषित करने के लिए की गई है विशेष व्यवस्था : सभी तैयारियां पूरीं, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना: अमरजीत सिंह

by
एएम नाथ। हमीरपुर 03 जून। जिलाधीश एवं संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला में लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में मंगलवार सुबह 8 बजे 3 स्थानों पर मतगणना शुरू कर दी जाएगी। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज, 38-हमीरपुर और 40-नादौन की मतगणना के लिए तीन अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। इनके अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट्स और ईटीपीबी की गिनती के लिए भी यहीं पर अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं।
अमरजीत सिंह ने बताया कि हमीरपुर संसदीय सीट का परिणाम कम से कम समय में घोषित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पोस्टल बैलेट्स एवं ईटीपीबी की गिनती के लिए 54 टेबल लगाए गए हैं, जिन पर पूरे संसदीय क्षेत्र के लगभग 22 हजार पोस्टल बैलेट्स की गिनती होगी। उन्होंने बताया कि ईटीपीबी की स्कैनिंग के लिए 60 टेबल लगाए गए हैं। इस अतिरिक्त व्यवस्था से पोस्टल बैलेट्स एवं ईटीपीबी की मतगणना तेजी से पूरी की जा सकेगी तथा दोपहर तक परिणाम की घोषणा की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना के हर राउंड के बाद ताजा रुझानों की जानकारी तुरंत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक पहुंचाने के लिए ब्वायज स्कूल परिसर में ही मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है।
अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर की मतगणना के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में और 39-बड़सर की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय बड़सर में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन दोनों मतगणना केंद्रों पर भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
—–
मतगणना डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
मतगणना डयूटी पर तैनात होने वाले सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए सोमवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें इन अधिकारियों को मतगणना के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई जांच : दिल्ली में 1000 लो फ्लोर बसों की खरीदी में घोटाला में सीबीआई जांच की मंजूरी

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार पर लो फ्लाेर बसों की खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने रविवार को मामले की सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला शनि मंदिर में स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन

बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर गुल्लरवाला में स्थित ऐतिहासिक दुर्गा माता मंदिर परिसर के समीप स्थापित शनि मंदिर में वीरवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोलडी और पूर्व मंत्री बिरमी कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ : पुर्व विधायक लव कुमार गोलडी और पूर्व मंत्री मलकियत सिंह बिरमी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों को कांग्रेस के पंजाब के इंचार्ज दविन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर वाले मृत समझ बैठे थे – 20 साल बाद हिमाचल में जिंदा मिली : कर्नाटक की महिला साकम्मा की कहानी… 

एएम नाथ।  मंडी : लगभग दो दशक पहले परिवार से बिछुड़ चुकी कर्नाटक की एक महिला को मंडी जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के प्रयासों से फिर से अपनों का साथ नसीब हुआ है।...
Translate »
error: Content is protected !!