जेल में हवालातियों व कैदियों की समस्याओं को सुना, कोविड संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया

by

होशियारपुर:
सी.जे.एम-कम- सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल में हवालातियों व कैदियों की मुश्किलों को सुना व केंद्रीय जेल के अस्पताल का मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल में डाक्टर की ओर से मरीजों के चैक करने के समय व अस्पताल में दाखिल हवालातियों व कैदियों का हाल चाल जाना।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने हवालातियों व कैदियों को इस कोविड-19 महांमारी की रोकथाम के लिए दो गज की दूरी बनाकर रखने, मास्क को अच्छी तरह से पहनने व साबुन से समय-समय पर हाथ धोने के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि एक हवालाती कोरोना पाजीटिव आया है, जिसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है व बाकी सभी हवालातियों की कोरोना रिपोर्ट नैगेटिव है। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय जेल की महिला बैरक में जाकर हवालाती महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में पूछा व विभाग की ओर से चलाई जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता की अलग-अलग योजनाओं से परिचित करवाया।
अपराजिता जोशी ने जेल में खोले गए लीगल एड क्लीनिक में काम कर रहे लंबी सजा भुगत रहे पी.एल.वी से नि:शुल्क कानूनी सेवाएं मुहैया करवाने संबंधी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आज लीड बैंक मैनेजर, होशियारपुर के अकाउंट आफिसर, बी.एस.एन.एल के अधिकारियों से 10 जुलाई को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में अधिक से अधि केस राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाने के बारे में दिशा निर्देश दिए ताकि आपसी रजामंदी से अधिक से अधिक केसों का फैसले के साथ-साथ समय व धन दोनों की बचत हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद प्रेमलता की ने कहा बीजेपी प्रधान जतिंदर मल्होत्रा दुआरा सिख समुदाय के विरुद्ध दिया आपत्तिजनक बयान निंदनीय

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा सिख समुदाय के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान...
article-image
पंजाब

लोगों की जान-माल की रक्षा करना सरकार का पहला कर्तव्य:- चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी

गढ़शंकर/19 नवंबर : पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह शब्द गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी ने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में स्नातक और स्नातकोत्तर के नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक माहौल, विभिन्न विभागों की गतिविधियों, पाठ्यक्रमों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध हुआ ठुस्स : खन्ना ….कहा, पंजाब में नशों की भेंट चढ़ रहे युवा, नशा तस्करों को पंजाब सरकार की ढील

होशियारपुर 08 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध पूरी तरह ठुस्स हो चूका है।...
Translate »
error: Content is protected !!