गढ़शंकर के सुमीत जाखड़ ने नीट युजी 2024 में 99.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आल इंडिया में  127 वां रैकँ किया प्राप्त : एम्स में एमबीबीएस करने का सपना हुया पूरा

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सुमीत जाखड़ द्वारा  नीट युजी 2024 में 99.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मीत का आल इंडिया में  रैकँ 127 प्राप्त कर गढ़शंकर में किसी भी विधार्थी द्वारा यह उपलब्धि पहली बार हासिल की है।
नीट युजी 2024 में सुमीत जाखड़ पुत्र सतवीर सिंह जाखड़ निवासी गढ़शंकर ने 720 में से 715 अंक (99.30 प्रतिशत) प्राप्त  किए है।  इस तरह सुमीत जाखड़ ने  99.30 प्रतिशत अंक बनते है।  सुमीत का आल इंडिया रैकँ 127 है। जो की गौरव की बात है। सुमीत जाखड़ ने गत वर्ष नीट यूजी के टेस्ट में पास कर सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ, जम्मू में सीट मिल गई थी।  लेकिन तब सुमीत जाखड़ ने वहां पर दाखिला नहीं लिया था।  सुमीत जाखड़ ने बताया मुझे था कि में सबसे बेस्ट कॉलेज में दाखिला लेकर एमबीबीएस करूँगा।  इसलिए मैने गत वर्ष जम्मू कॉलेज में दाखिला नहीं लिया था।  जिसके बाद मैंने लगातार ऑनलाइन कोचिंग ली और इस बार आल इंडिया में 127 वां रैंक हासिल किया।  अब मेरा सपना पूरा हो गया मुझे एम्स दिल्ली या  एम्स जोधपुर में दाखिला मिल जायेगा।  सुमीत के पिता सतवीर सिंह जाखड़ ने बताया कि वह अपना छोटा सा बिज़नेस करते है । गत वर्ष सुमीत ने सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ, जम्मू में सीट छोड़ दी थी। मुझे सुमीत पर विशवास था और कड़ा परिश्रम कर अपना सपना पूरा कर लिया है. जिससे पुरे परिवार खुश है कि उनका बीटा डॉक्टर बन लोगो की सेवा करेगा।
आल इंडिया जाट महासभा के नेशनल सीनियर उपप्रधान और पंजाब प्रधान और पंजाब के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय ने सुमीत जाखड़ व उसके परिवार को बधाई देते हुए सुमीत जाखड़ के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 के खिलाफ मामला दर्ज : बीरमपुर व लहरां के दो प्रवासी भारतीय, एक महिला सहित पांच के विरुद्ध अवैध माइनिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज

गढ़शंकर : सहायक जिला माइनिंग अफसर उपमंडल गढ़शंकर के बयान पर अवैध माइनिंग करने के आरोप में दो बिभिन्न मामलों में बीरमपुर के तीन भाईयों व लहरां की महिला सहित दो लोगों पर मामला...
article-image
पंजाब

57 युवकों को छुड़ाया : अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे थे

जालंधर : कपूरथला रोड पर गांव गाजीपुर में अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे 57 युवकों को सीआईए स्टाफ और थाना मकसूदां की पुलिस ने छुड़ाया। यह...
article-image
पंजाब

सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे : बिजली संशोधन बिल पर सीएम भगवंत मान बोले

चंडीगढ़ । केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल पर सीएम भगवंत मान ने इसे राज्यों के अधिकारों पर एक और हमला करार दिया। सीएम मान ने कहा कि हम अपने अधिकार के लिए सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!