विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कपूर ब्रदर्स के सहयोग से पौधारोपण अभियान की शुरुआत

by
गढ़शंकर 5 जून -आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कपूर ज्वैलर्स ब्रदर्स गढ़शंकर के सहयोग से शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पुलिस स्टेशन गढ़शंकर के सामने पीपल का पेड़ लगाते हुए दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है।जिससे आने वाला समय हम सभी के लिए बहुत मुश्किल होगा। इससे निजात पाने के लिए धरती पर पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मुकेश कपूर, राकेश कपूर, रोकी मोइला, लखविंदर लक्की, हरदेव रॉय, रंजीत बंगा, पंडित लक्ष्मण प्रसाद और साहिब सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में बीपीईएस का तीन वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने की मनजूरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने सिख एजुकेशनल काउंसिल के प्रबंधन में चल रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चालू सत्र से शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीईएस का तीन वर्षीय...
article-image
पंजाब

जिले में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ दूसरे चरण के ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रोढ़ी सहित विधायकों ने ब्लाक स्तरीय मुकाबलों की करवाई शुरुआत होशियारपुर: 05 सितंबर: पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए ‘खेडां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर की धमाकेदार हो सकती वापसी – कई मंत्रियों की छुट्टी : मोदी सरकार के बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

नई दिल्ली: मोदी सरकार 3.0 में अगले हफ्ते एक बड़े और अहम कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। हाल ही में गृह...
article-image
पंजाब

चक्क फुल्लू को मिला सोलर सिस्टम : गांव की प्रगति की ओर बढ़ाया एक और कदम – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर , 20 मई :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर हलके के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गांव चक्क फुल्लू को सोलर सिस्टम सौंपकर नवीन तकनीकों के माध्यम से सतत...
Translate »
error: Content is protected !!