पटियाला में आंगन में सो रहे युवक का मर्डर :  मृतक की मां के बयान के आधार पर अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

by

पटियाला :   भादसों के गांव दंदराला में घर के आंगन में सो रहे 34 वर्षीय युवक का अनजान लोगों ने मर्डर कर दिया। हत्या करने वालों ने जगदेव नामक इस युवक के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया। घटना के बारे में परिवार को सुबह के छह बजे पता चला, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया।

घटना सात जून की है। पुलिस ने कत्ल हुए युवक की मां महिंदर कौर के बयान के आधार पर अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार शव देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी के कारण कत्ल को अंजाम दिया गया है।    मृतक युवक जगदेव की माता महिंदर कौर ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले जरनैल सिंह की बेटी के घर बच्चे का जन्म होने पर पूरा परिवार उनके पास गया हुआ था। घर पर दूसरी बेटी अकेली थी तो रात को महिंदर कौर उनके घर रहने चली जाती थी।

                          कंबाइन मशीन का काम करने वाला उनका बेटा जगदेव 6 जून की रात 11 बजे तक घर नहीं लौटा तो वह रात को पड़ोसियों के घर सोने चली गई। अगले दिन सुबह आकर छह बजे देखा तो घर के बरामदे में बेटे की लाश पड़ी थी, जिसके चेहरे पर वार कर कत्ल किया गया था।  थाना भादसों के एसएचओ इंदरजीत सिंह ने बताया कि अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर कर ली है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, एंडेवर, थार सब कुछ 26 साल के अनुराग द्विवेदी का जब्त : इस लड़के की कमाई की कहानी जान लीजिए

नई दिल्ली : महज 26 साल की उम्र में बैटिंग ऐप्स और टेलीग्राम चैनल्स के जरिए ऑनलइन क्रिकेट प्रिडिक्शन कर बेशुमार पैसे कमाने वाला उन्नाव का अनुराग द्विवेदी ED के शिकंजे में है। अनुराग...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सोनाली मर्डर केस : सीबीआई ने गोवा कोर्ट में पेश की 500 पेज की चार्जशीट

हिसार। हरियाणा की बीजेपी नेता व टिकटाक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या से जुड़े केस में सीबीआई ने मंगलवार को गोवा कोर्ट में 500 पेजों की चार्जशीट पेश की है। इस चार्जशीट में सोनाली...
article-image
पंजाब

Akali Leader Jatinder Singh Lali

People will not tolerate the dictatorial attitude of the government,” says Lali Bajwa Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 2 : Ahead of senior Shiromani Akali Dal leader and former Punjab Minister Bikram Singh Majithia’s court...
Translate »
error: Content is protected !!