जेपी नड्डा बन सकते कैबिनेट मंत्री : ऐसा हुआ तो अनुराग ठाकुर को दी जा सकती संगठन में जिमेवारी

by

एएम नाथ। शिमला : नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश से भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। अगर जगत प्रकाश नड्डा बनते है तो अनुराग ठाकुर को पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने की चर्चाएं चल रही है। मंडी लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुनी गई बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के भी महिला कोटे से मंत्री बनने चांस बहुत कम हैं। क्योंकि इस बार एनडीए गठबंधन में सहयोगियों को भी ज्यादा मंत्री पद देने होंगे।

सूत्र बताते हैं कि ​​​​​​जेपी ​नड्डा को मंत्री बनाकर पार्टी एक तीर से दो निशाने साधना चाह रही है। जेपी नड्डा अभी गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। मूल रूप से वह हिमाचल के रहने वाले हैं। इसलिए नड्डा को मंत्री बनाकर मोदी दो राज्यों को साधने की कोशिश कर सकते हैं।

हिमाचल में मात्र 4 लोकसभा सीटें हैं। इसलिए यहां से दोनों के मंत्री बनने की कम संभावना है। यह भी संभव है कि नड्डा को गुजरात कोटे से मंत्री बनाया जाए और अनुराग ठाकुर को हिमाचल कोटे से। लेकिन ऐसा गंठबंधन इस समय के हालातों में संभव नहीं लगता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली उपमंडल मुख्यालय में डिप्टी सीएम अग्निहोत्री राजस्व तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए

हरोली, 16 दिसम्बर – विभागीय अधिकारी विकास व जन कल्याण से संबंधित कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए न्यूनतम समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियां समाज की सांझी धरोहर : सुजानपुर में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह का शुभारंभ

सुजानपुर 19 जनवरी :  बेटियां मानवता की अमूल्य धरोहर हैं। सभ्य समाज की इस सांझी विरासत को सहेजना, उसे विकास के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करना तथा लैंगिक भेदभाव रहित विकासोन्मुखी सामाजिक व्यवहार परिवर्तन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मैं मुस्लिम औरत का नाजायज बेटा हूं… महेश भट्ट ने खोले अपनी जिंदगी के काले चिट्ठे!

नई दिल्ली: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट को आज पूरी दुनिया जानती है. बता दें कि वह अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। वह अपनी पहली पत्नी किरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए शीघ्र बुलाई जाएगी बैठक – विक्रमादित्य सिंह

कैबिनेट मंत्री ने गेयटी थियेटर में ’दी जार्ज इंस्टीटूशन फॉर ग्लोबल हैल्थ’ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत एएम नाथ। शिमला 20 सितम्बर – लोक निर्माण एवं शहरी...
Translate »
error: Content is protected !!