वन संपदा को आग से बचने के लिए संयुक्त कार्यवाही बनाई जाए सुनिश्चित —DC मुकेश रेपसवाल

by
20 जून तक तैयार की जाए मनरेगा सेल्फ
चंबा, 10 जून
वनों में आगजनी घटनाओं की रोकथाम को लेकर किए जाने वाले प्रभावी उपायों के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संपदा को आग से बचने के लिए सभी महत्वपूर्ण विभागों द्वारा संयुक्त तौर पर कार्यवाही सुनिश्चित बनानी चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं का कन्वर्जेंस कर कच्चे -पक्के जल भंडारण तालाब, टैंक, चेक डैम, कूहलें इत्यादि बनाने के लिए 20 जून तक मनरेगा सेल्फ तैयार करने को कहा ।
उपायुक्त ने आगजनी की घटनाओं से बचाव को लेकर प्राकृतिक जल स्रोतों का उपयोग करने को भी कहा । साथ में उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को ज़िला में लंबे समय से बंद पड़ी सिंचाई कूहलों को दोबारा सुचारु करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने ग्रामीण विकास , कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों को सिंचाई के लिए तैयार जल भंडारण तालाबों, टैंकों, चेक डैम, कूहलों इत्यादि की सूची को वन विभाग के साथ साझा करने को निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ज़िला में आगजनी के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी सहित आग बुझाने के प्रभावी उपायों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
उन्होंने महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्रों में लगे विभिन्न सरकारी अथवा गैर सरकारी होल्डिंग्स -साईन बोर्ड में वन संपदा को आग से बचने के लिए स्लोगन इत्यादि लिखे जाने की आवश्यकता पर जोर दिया ।
वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ,सुशील कुमार, कमांडेंट होमगार्ड विनोद धीमान , परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर , उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, उद्यान प्रमोद शाह, खंड विकास अधिकारी मैहला रामनवीर चौहान , चुवाड़ी मनीष कुमार, चंबा सुषमा कुमारी , चुराह राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति हामिद्र चौणा, जितेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के शासन में चरमरा गई है प्रदेश में कानून व्यवस्था : बौखलाहट में आकर कांग्रेस के दायित्ववान नेता कर रहे अभद्र टिप्पणियां – जयराम ठाकुर

पालमपुर में हुए घटनाक्रम पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने घेरी कांग्रेस सरकार ,  कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है प्रदेश सरकार घटनाक्रम को बताया निंदनीय,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा के बगावती तेवर पर भगवंत मान का बड़ा खुलासा….खोल दिया पूरा कच्चा-चिट्ठा

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के भीतर जारी घमासान अब एक नए और बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की : आदि कैलाश में दर्शन और पूजन करने के बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच कर आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे। वहीं पीएम मोदी सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में करीब 4,200...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर 14 खेल प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 262 छात्रों ने लिया भाग : शिक्षा मंत्री ने देओरी-खनेटी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में की शिरकत

शिमला, 17 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई क्षेत्र के प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देओरी-खनेटी में आयोजित अंडर 14 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की। शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!