श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

by

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दिल्ली में स्थित उनके निवास पर मुलाकात की और मोदी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत को अवगत करवाया कि पंजाब की बहुत बड़ी विरासत श्री आनंदपुर साहिब में ही हैं। खालसे की सृजना की भूमि श्री आनंदपुर साहिब, बंदा बहादुर की बहादुरी का स्मारक चप्पड़ चिड़ी, भगत सिंह का पैतृक निवास खटकड़ कलां, श्री गुरु रविदास महाराज की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब, भगवान परशुराम की जन्मस्थली रकासन, साहिबजादों की शहादत की धरती चमकौर साहिब समेत बहुत से ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि यदि यहां पर टूरिज्म का सर्कल बढ़ाया जाए और इसकी विश्व में मार्केटिंग की जाए तो लाखों की गिनती में विदेशी और भारतीय टूरिस्ट इस लोकसभा क्षेत्र में आ सकते हैं, जिससे ना सिर्फ आर्थिक गति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बड़ी गिनती में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उनके इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सहमति प्रकट करते हुए कहा कि वह जल्द ही केंद्र सरकार से इस दिशा में प्रयास आरंभ करेंगे, ताकि इस पूरे क्षेत्र में टूरिज्म को विकसित किया जा सके। डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे काबिल आदमी को टूरिज्म और संस्कृति मंत्री बनाने से देश में संस्कृति का विकास होगा और टूरिज्म में भी भारत बहुत तेजी से प्रगति करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने पिस्तौल व जिंदा कारतू सहित 2 युवकों को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के ट्रेनी करेगे भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड (बीबीएमबी) में अप्रिंटिंसशिप

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ से अपना आईटीआई कोर्स पास कर चुके ट्रेनियों को मिलेगा अब बीबीएमबी नंगल में अप्रिंटिंसशिप करने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

नामांकन पत्र दाखिल करते समय तिवारी साथ लेकर गए संविधान की प्रति : नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले तिवारी की पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसी, आप, सपा वर्कर हुए शामिल 

चंडीगढ़, 14 मई: चंडीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार मनीष तिवारी द्वारा आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर निकल गई पदयात्रा में हजारों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी...
article-image
पंजाब

अफ्रीकी महिला समेत 4 गिरफ्तार : अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश …ISI कनेक्शन का सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा पाया गया है। इस ऑपरेशन में चार आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!