गांव गोगों की बिजली सप्लाई सुधारने के लिए एक्सियन पावरकॉम को दिया ज्ञापन 

by
गढ़शंकर, 12 जून: निकटवर्ती गांव गोगों में बारिश व तूफान के मौसम में कई घंटों तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहने को ध्यान में रखते हुए कंडी संघर्ष कमेटी के प्रांतीय संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्थानीय पावरकॉम कार्यालय में एक्सियन पावरकॉम इंजीनियर सुमित धवन को एक मांग पत्र दिया गया। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू और अन्य गांववासी मोहतवारों ने बताया कि गांव गोगों के उपभोक्ताओं के सभी प्रकार के कार्यालय कार्य बिजली कार्यालय गढ़शंकर में किए जाते हैं जबकि बिजली आपूर्ति में सुधार और शिकायतों का निपटारा सड़ोआ कार्यालय से संबंधित है। उन्होंने कहा कि जिस बोड़ा फीडर से गोगों गांव को बिजली आपूर्ति होती है, वह अक्सर खराब मौसम के दौरान प्रभावित रहती है, जिससे पूरे गांव के लोगों को कभी-कभी दो-दो दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि गांव गोगों की बिजली सप्लाई को बोड़ा फीडर से हटाकर गढ़शंकर से जोड़ा जाए ताकि बिजली सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रह सके। इस अवसर पर एक्सियन इंजी. सुमित धवन ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू के अलावा बीबी सुभाष मट्टू, कमलजीत कौर बैंस, जुझार सिंह बैंस, मा. कुलवंत सिंह, काबल सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह झल्ली, परमजीत कौर पम्मी, प्रेम राणा पहलवाल व अन्य मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: दरबारा सिंह

रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा क्षेत्र 41- उड़मुड़ ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक राजनीतिक रैलियां, बैठकें व अन्य राजनीतिक एकत्रीकरण न करने की दी...
article-image
पंजाब

शिअद बसपा का गठबंधन एकजुट आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर : शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच नई दिल्ली में गुरुवार दोपहर भोज पर विशेष मुलाकात

चंड़ीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने की तैयारी में जुट गया है। वीरवार को शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत...
पंजाब

खर्च 25 लाख : पुरानी छतों के नीचे फाल सीलिंग, दीवारों पर पेंट और पुराने दरवाजों को रिपेअर

अमृतसर : बिक्रम मजीठिया ने हलका मजीठा के अंतर्गत आती थरिएवाल में शुक्रवार को खुलने जा रहे आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी बिल्डिंग को नया रंग देते हुए 25 लाख...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो कर देंगे सड़के जाम : निमिषा मेहता

गढ़शंकर।  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।...
Translate »
error: Content is protected !!