उपचुनाव के लिए तीन तीन प्रत्याशियों के नाम पर की चर्चा : पिछले चुनावों की तरह भाजपा में भी की जा सकती सेंधमारी

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल पदेश की 3 नालागढ़, देहरा और हमीरपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर उपचुनाव के तीन प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की। इन तीनों ही सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए हाईकमान से बात की गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केसी वेणुगोपाल व मुकुल वासनिक से मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव, उपचुनाव व आने वाले उपचुनावों पर चर्चा की है। अब ऐसे माना जा रहा है कि कांग्रेस अगले सप्ताह पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। तीन उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनावों के साथ हुए उपचुनावों में कांग्रेस को छह में से चार में जीत मिली है, इसलिए पार्टी इस बार भी कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के लिए भाजपा परिवार में भी सेंधमारी कर सकती है। पिछले चुनावों में भी कांग्रेस ने गगरेट व व सुजानपुर में इसी तरह का प्रयोग किया, इसमें कांग्रेस को सफलता मिली थी। इस बार भी यह प्रयोग पार्टी कर सकती है। सूत्रों की माने तो पार्टी के इस बार नालागढ़ से लखविंदर राणा के तौर पर भी एक विकल्प व देहरा में भाजपा नेता पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला और रविंद्र रवि को लेकर भी रणनीति बना सकती है।

गत उपचुनाव में कांग्रेस को सुजानपुर और गगरेट में सफलता मिली, उसी तरह अब इन उपचुनाव में भी पार्टी भाजपा में सेंधमारी कर सकती है। तीनों सीटों पर इस्तीफा देने वाले पूर्व निर्दलीय विधायकों को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने से विपक्ष दल भाजपा के कुछ नेताओं में खासा रोष देखने हो सकता है। इसलिए कांग्रेस के समक्ष भी कई नए विकल्प उभर कर सामने आए है। उपचुनाव में कांग्रेस ने गगरेट से राकेश कालिया को पार्टी प्रत्याशी बनाया था। इसी तरह सुजानपुर में कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे सेवानिवृत कैप्टन रंजीत राण को चुनावी मैदान में उतारा था और पार्टी के ये दोनों दांव सफल रहे। तीनों सीटों पर कांगे्रेस के कई नेता टिकट की दौडृ में शामिल है। नालागढ़ सीट पर पूर्व प्रत्याशी बाबा हरदीप सिंह , जगपाल राणा, हुसन चंद सहित कई अन्य दावेदार है। इसी तरह देहरा से पूर्व प्रत्याशी डा. राजेश शर्मा, नरदेव कंवर पुष्पेंंद्र शर्मा, ईशान शर्मा के नाम चर्चा में है। इसी तरह हमीरपुर सीट से पूर्व प्रत्याशी डा पुष्पेंद्र, सुनील शर्मा बिट्टू, कुलदीप पठानिया सहित अन्य कई नाम दावेदारों की सूची में शामिल है।

हिमाचल किसी भी राज्य को पानी देने को तैयार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की जरूरत को पूरा करने के बाद राज्य सरकार चाहे दिल्ली हो या कोई अन्य राज्य, सभी को पानी देने के लिए तैयार है। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल भी इसी देश का भाग है और वहां के लोगों को पानी उपलब्ध करवाना भी सरकार की जिम्मेदारी है। पानी रोकने का किसी प्रकार को कोई औचित्य नहीं बनता है, कुछ कानूनी पेंच भी हैं, हिमाचल से पानी आना है तो वह हरियाणा होकर ही दिल्ली पहुंचेगा। ऐसे में हरियाणा और दिल्ली सरकार को भी आपसी सहमति बनानी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई : परिसर में कैसे घुसा युवक, पता लगा रही पुलिस

रोहित भदसाली। शिमला : आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान छात्रावास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

68.42 करोड़ रुपये की अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की मुख्यमंत्री ने सौगात दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में 68.42 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 23.01 लाख रुपये की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी का प्राथमिक स्कूलों के मुख्याध्यापकों से आह्वान – बच्चों को जेएनवी में प्रवेश के लिए करें प्रेरित

रोहित भदसाली। । ऊना, 9 अगस्त. जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 16 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक एनवीएस की वेबसाइट डब्ल्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की अध्यक्षता में साडा की बैठक का आयोजन : साडा के अंतर्गत जिला में शोघी (आमोद), कुफरी, घनाहट्टी एवं दुर्गापुर तक का क्षेत्र आता

शिमला, 13 फरवरीः उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने साडा के कार्य क्षेत्र एवं विभिन्न नियमों...
Translate »
error: Content is protected !!