DC ने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

by
 राजस्व मामलों के निपटारे में देरी मंजूर नहीं
एएम नाथ। मंडी, 15 जून। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि राजस्व मामलों के निपटारे में देरी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले जिनका समाधान हो सकता है उनका त्वरित निपटारा करें। राजस्व के कार्य आम जनता के हितों से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। अधिकारी राजस्व मामलों को बिना किसी कारण लटकाएं नहीं बल्कि इनकोे निपटाने के लिए जिम्मेदारी से गंभीरतापूर्वक कार्य करें। बैठक में जिला मंडी के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
उपायुक्त ने इस दौरान तहसील और उप तहसील स्तर पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों द्वारा अतिक्रमण, निशानदेही, तकसीम हुक्मी और खानगी के मामलों को निपटाने की प्रगति की जानकारी ली। जिन अधिकारियों की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए आने वाली समीक्षा बैठक तक इन मामलों में सुधार करने के निर्देश दिए और जिन राजस्व अधिकारियों ने चुनावी डयूटी करने के साथ-साथ राजस्व मामलों को निपटाने में उत्कृष्ट कार्य किया उनकी पीठ थपथपाई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे पर है। इसके लिए हर महीने राजस्व अदालतें लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी रणनीति बनाकर राजस्व मामलों का निपटारा करें। विशेषकर छह महीने के उपर के मामलों को निपटाने में सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को अधीनस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यों की अच्छी तरह से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन एडीएम डॉ मदन कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला और कोचिंग स्टूडेंट का प्यार : 50 हजार में दी थी पति के मर्डर की सुपारी, प्रेमी और अन्य के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक महिला को कोचिंग स्टूडेंट से प्यार हो गया तो महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पति को दूध में नींद की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत बखोल के भवन का किया लोकार्पण : कोटखाई उपमंडल के तहत विभिन्न परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहाँ पर उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन किए और विकास कार्यों के निरीक्षण किये। सर्वप्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम और पीड़िता शादी करने के इच्छुक : एसडीएम ऊना को अंतरिम अग्रिम जमानत

एएम नाथ : शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपित एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान को अंतरिम अग्रिम जमानत दी है और पुलिस जांच में सहयोग करने का आदेश दिया।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कूड़े के ढेरों पर भोजन तलाशने को मजबूर गौवंश, प्लास्टिक खाकर मौत के मुंह में जा रही गौमाता  — प्रशासन तुरंत करे कार्रवाई: राजबीर सिंह भारतीय, पुनीत महाजन, नरेंद्र जेतक

मनीमाजरा (चंडीगढ़)।  चंडीगढ़ में गौवंश की दयनीय स्थिति एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गायों और अन्य गौवंश को खुले में पड़े कूड़े के ढेरों पर...
Translate »
error: Content is protected !!