पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव मैरा के खेतों में मृत मिले, विभाग के अधिकारियों ने पांचों मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

by

जिसने सूचित किया उसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कर्मचारी ने दी धमकी , अधिकारियों ने कहा किसी कर्मचारी ने नहीं दी धमकी
गढ़शंकर : गांव मैरा के खेतों में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिले। मृत मोरो में से पंखो, गर्दन और सिर को छोड़ कर शरीर का बाकी हिस्सा शिकारी निकाल कर ले जा चुके थे। विभाग के अधिकारियों ने पांचों मृत मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।  उधर सुचना वाले ने वाइल्ड लाइफ कर्मचारी पर  सूचना देने वाले आरोप लगाया है कि मुझे धमकी दी गई कि जिसके खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिले। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जायेगा।
गांव मैरा के धार्मिक स्थल का प्रमुख हरमेश लाल आपने खेतों में गया तो वहां पर खेतों में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पड़े देखे और विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। जिस पर मौके पर  वाइल्ड लाइफ के रेंज अफसर राजपाल सिंह आपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मृत राष्ट्रीय पक्षी अपने कब्जे में लिए। इस दौरान हरमेश लाल ने बताया कि कल खेतों के गया तो दो मोर मृत पडे थे और विभाग को सूचित किया लेकिन कोई नहीं आया। आज फिर में सुबह खेतों के गया तो पांच मोरे मृत पड़े थे और आज दोबारा सूचित किया तो वाइल्ड लाइफ के रेंज अफसर राजपाल सिंह व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जब हमने उन्हें करवाई करने को कहा तो एक कर्मचारी ने कहा जिसके खेत में मृत पक्षी मिले। उसके खिलाफ मामला  दर्ज कर दिया जायेगा। हरमेश लाल ने कहा अगर हमने गलत काम किया होता तो विभाग के अधिकारियों को सूचित क्यों करना था।  उन्हीनों कहा विभाग के अधिकारियों को लापरवाही वाला रवैया छोड़ कर राष्ट्रीय पक्षी को मरने वालो को पकड़ना चाहिए।  यह झूठे मामले दर्ज करने की बाते कर लोगों को डराने धमकाने का काम बंद करना चाहिए। उन्हीनों ने बताया कि निकट एक गैरकानूनी तरीके से तम्बू लगाकर गैरकानूनी तरीके से दवाईयां बेचने वाले ही यह काम करते है। हमने पहले भी कई बार उन्हें कहा था कि कुछ भी करे लेकिन राष्ट्रीय पक्षी मोर को ना मारे।
राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के लिए डाले जाते दाने : खेतों में राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के लिएमोर को शिकारियों द्वारा आपने जाल में फ़साने के लिए  मक्की के दाने डाले हुए थे और झाड़ियों में कई जगह शिकंजा (फंदी) लगाया हुआ था। मक्की के दाने खाने आने पर मोर उसमें फंस जाते थे। कई जगह मोरों के पंख पड़े खेतों में दिखाई दे रहे थे। जिससे साफ़ हे मोर को मरने के बाद पहले भी पंख उतार कर अंदर का हिस्सा शिकारी लेकर चले जाते होंगे।
वाइल्ड लाइफ के रेंज अफसर राजपाल सिंह  : पांच ही मोर मृत वहां पड़े मिले और उन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक दो दिन में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि किसी कर्मचारी ने किसी को धमकी नहीं दी और न ही किसी के खिलाफ गलत मामला दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगर राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने की रिपोर्ट आई तो मारने वाले का पता कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। किसी के कहने पर किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में आग लगने से 8 जिंदा जले, 2 दर्जन झुलसे; नूंह में हादसा

गुरुग्राम, 18 मई :  उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन से तीर्थयात्रा करके लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस में हरियाणा के नूंह के पास आग लग गई। आग लगने से 8...
article-image
पंजाब

विभिन्न  संगठनों द्वारा टर्मिनेशन संबंधी शो-कॉज नोटिसों के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री को डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के माध्यम से भेजा गया मांग पत्र

मामला 4161 मास्टर कैडर अध्यापकों में से 253 अध्यापकों को शिक्षा विभाग से बाहर करने का गढ़शंकर, 22 मई  :  विभागीय शर्तें पूरी करके शिक्षा विभाग में पिछले तीन वर्षों से नियमित सेवाएं निभा...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Pharmacy College Hosts

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 21 : The halls of Rayat Bahra Pharmacy College buzzed with creativity as students participated in a dynamic poster-making competition centered around the theme “Pharmacist: The Backbone of Healthcare System.” The competition...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस की लड़ाई बिकाऊ विधायकों और लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ : कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर भाजपा ने खरीदा -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हमीरपुर। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जयराम झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे हैं, लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!