4 लोगों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल शिमला की जुब्बल तहसील में HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार

by
एएम नाथ। ​शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला की जुब्बल तहसील के कुड़डू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही एक HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। हादस आज सुबह करीब छह बजे का बताया जा रहा है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बस रोहडू डिपो की बताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

एचआरटीसी बस सुबह करीब छह बजे कुडडू से गिल्टाड़ी गांव की ओर जा रही थी।

इस दौरान बस में चालक व परिचालक समेत सात लोग सवार थे। हादसा उस समय पेश आया जब HRTC बस कुड़डू से करीब पांच किलोमीटर पहाड़ी के पास पहुंची तो अचानक गहरी खाई में जा गिरी हुई है। बस एक सड़क से दूसरी सड़क पर पहुंच गई है। हादसे के बाद दो लोगों की माैके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग रोड़डू अस्प्ताल में उपचाराधीन हैं। एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने हादसे की पुष्टी की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधान सभा चुनावों में चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: हिमांशु जैन

नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग ने अकाउंट टीम व सहायक खर्चा आब्जर्वरों को दी ट्रेनिंग होशियारपुर, 10 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) कम- नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग हिमांशु जैन ने बताया कि भारतीय चुनाव...
article-image
पंजाब

हिमाचल में अब स्क्रैप होंगे 15 साल पुराने वाहन- जिलों में खुले स्क्रैपिंग सेंटर: अभी निजी वाहनों के लिए स्क्रैपिंग का नियम लागू नहीं –

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में पहले दो वाहन स्क्रैपिंग सेंटर क्रियाशील हो गए हैं। यहां प्रदेश के वाहन मालिक अपने 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए ले जा सकते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्जवला व गृहिणी सुविधा योजना के तहत 32151 गैस कंनेक्शन वितरित: एडीसी

ऊना, 15 सितंबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आज आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। एडीसी ने बताया कि...
article-image
पंजाब

काका राम सैनी चैरिटेबल ट्रस्ट के विकास हेतु सौंपी सांसद मनीष तिवारी ने 5 लाख रुपए की ग्रांट :

रोपड़, 24 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की गति को और आगे बढ़ते हुए आज रोपड़ के वार्ड नंबर 11 स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!