दलित विद्यार्थियों के स्कालरशिप स्कैम के लिए मौजूदा पंजाब सरकार, केंद्र सरकार व गत अकाली भाजपा सरकार जिमेदार : दुल्लो

by

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स शमशेर सिंह दूलो सांसद राज्य सभा ने आज गढ़शंकर कोर्ट कंपलैक्स में वकीलों से भेंट की| इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सैल के को-चेयरमैन पंकज कृपाल एडवोकेट के चैंबर में प्रैस से भेंट में स शमशेर सिंह दूलो ने कहा कि दलित विद्यार्थियों के स्कालरशिप स्कैम में 400 करोड़ रूपये का घपला सामने आया है, जिससे लाखों दलित विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है| उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब सरकार पर दोष मढ़ रही है तथा पंजाब सरकार केंद्र सरकार को दोषी बता रही है| उन्होंने कहा कि असल में केंद्र सरकार, मौजूदा पंजाब सरकार तथा पिछली प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार बराबर की जिम्मेदार हैं|उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्कालरशिप स्कैम के दोषी राजनीतिज्ञों तथा अधिकारियों को क्लीन चिट देना अति दुरभाग्यपूर्ण है| उन्होंने कहा कि स्कालरशिप स्कैम की जांच सी बी आई से करवाई जानी चाहिए| स शमशेर सिंह दूलो ने आगे कहा कि पंजाब में इस बार दलित मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए| उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब में इस बार दलित मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा मात्र चुनावी स्टंट है|उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सही अर्थों में दलित हितैषी है, तो पंजाब के चुनावों से पहले देश के किसी भ भास्कर न्यूज।गढ़शंकर। भाजपा शासित प्रदेश में दलित मुख्यमंत्री नियुक्त करे|अकाली-बसपा समझौते के बारे में बोलते हुए शमशेर सिंह दूलो ने कहा कि पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी तथा किसान आंदोलन के कारण अकाली दल कमजोर होने के कारण बसपा की बैसाखियों का सहारा ले रहा है|उन्होंने कहा कि अकाली दल तथा बसपा की विचारधारा में जमीन आसमान का अंतर है|उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अकाली-बसपा गठजोड़ को मुंह नहीं लगाएगी| किसान आंदोलन के बारे बोलते हुए शमशेर सिंह दूलो ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों काले कानून बनाने से पहले किसान जत्थेबंदियों से विचार करना चाहिए था| उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि दिल्ली बैठ कर वो लोग खेती कानून बनाते हैं, जिन्हें खेती के बारे में कोई जानकारी नहीं है| उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों काले कृषि कानून रद्द करने चाहिए| इस अवसर पर प्रणव कृपाल प्रवक्ता पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस, शशि कुमार, राम नाथ राय, पवन कुमार राय, हरमेश आजाद, नरेश कुमार भट्टी, आदि वकील उपस्थित हुए|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फुटबाल टूर्नामेंट : रहहली ने रामपुर को 45-4, कहारपुर ने मजारा डिंगरिया को 6-5 व भुलेवाल राठा ने पालदी को 6-5 से किया चित

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का पांचवा दिन माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर के प्रधान हरमनजोतसिंह ख़ाबडा व चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह...
article-image
पंजाब

भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन? ….. रेस में सबसे आगे ये नाम, कब होगा आधिकारिक ऐलान जानें ?

नई दिल्ली: साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर बीजेपी एनडीए के सहयोग से सरकार बनाने में सफल रही। हालांकि, कैबिनेट गठन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहीद नायक दिलवर खान को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी श्रद्धांजलि, पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास : देश पहले, धर्म-जाति बाद में – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 26 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना जिले के घरवासड़ा में आयोजित “शहीद सम्मान समारोह” में भाग लेकर अमर बलिदानी शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र, मरणोपरांत) की स्मृतियों को...
article-image
पंजाब

ADC and SDM visited villages

Instructions given to the officials of the concerned departments to solve the problems of the village immediately Hoshiarpur/ August 13/Daljeet Ajnoha On the instructions of Deputy Commissioner Komal Mittal, Additional Deputy Commissioner (General) Rahul...
Translate »
error: Content is protected !!