विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भलेई में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

by

 

एएम नाथ। चम्बा, 23 जून : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला के प्रसिद्ध शक्ति स्थल भलेई माता मंदिर परिसर में 11 लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया ।

मंदिर परिसर में निर्मित हुए इस सामुदायिक भवन से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को रहने की अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध हुई है।
इससे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की।
इस दौरान भलेई माता मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने माता मंदिर में आयोजित किऐ गये जागरण में स्थानीय लोगों के साथ भाग लिया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने को अध्यक्ष मंदिर प्रबंधन समिति कमल ठाकुर ने माता भलेई की चुन्नी एवं फोटो भेंट कर सम्मानित भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष के साथ इस दौरान महासचिव राज्य कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया, चुराह से कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, एसडीएम नवीन कुमार, अधिक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्टी बदलते ही कार्रवाई, भाजपा पार्षद की भाभी की गिरफ्तारी से बवाल

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव से ठीक पहले शहर का राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण सुबह की पुलिस कार्रवाई से गरमाई राजनीति, सुमन देवी ने AAP छोड़कर थामा था भाजपा का दामन एएम नाथ। चंडीगढ़...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद प्रेमलता की ने कहा बीजेपी प्रधान जतिंदर मल्होत्रा दुआरा सिख समुदाय के विरुद्ध दिया आपत्तिजनक बयान निंदनीय

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा सिख समुदाय के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोह में विद्यार्थियों ने ली सेल्फियां : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं सेल्फी प्वाइंट

मंडी, 2 जनवरी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नोबेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह और राजकीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!