22 लाख रिश्वत वसूली, 8 लाख था बकाया : एक नशा तस्कर छोड़ा – सस्पेंड एसआई सहित 5 पुलिस कर्मचारियों निलंबित

by

  पानीपत :  हरियाणा प्रदेश के जिला पानीपत एसपी ने नशा तस्करों से पुलिस द्वारा सौदेबाजी को लेकर कड़ा एक्शन लिया है।। पानीपत में पहले से ही सस्पेंड सीआईए टू के तत्कालीन प्रभारी एसआई सहित 5 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

सीआईए-टू थाने के तत्कालीन प्रभारी सौरभ ने दो हवलदार और दो सिपाहियों के साथ मिलकर नशा तस्करों से 30 लाख रुपए की सौदेबाजी की। इसके तहत नशा तस्करी में धरे गए एक आरोपी को छोड़ दिया, जबकि दूसरे आरोपी से भी बरामद नशा की मात्रा कम दिखा दी। सौदे के तहत आरोपियों से पुलिस कर्मियों ने 22 लाख रुपये वसूले और 8 लाख अभी लेने थे। इसकी सूचना मिलते ही एसपी ने मामले की जांच कराई।

प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन थाना प्रभारी सौरभ, हवलदार उमेद, पुनीत और सिपाही दीपक व मनदीप को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए है।

रोहतक के चिड़ी गांव के दो युवक पकड़े थे। सीआईए-टू पानीपत की टीम ने 9 मई को रोहतक के चिड़ी गांव निवासी सुमित उर्फ मोनू को 1 किलो 20 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि सीआईए-टू की टीम ने मामले में आरोपियों से लाखों रुपए वसूल लिए। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने अपने स्तर पर इसकी जांच कराई।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सुमित उर्फ मोनू के साथ उसी के गांव का रविंद्र भी अफीम लेकर जा रहा था। उसके पास ढाई किलोग्राम अफीम थी। पुलिस ने आरोपी से 30 लाख रुपए में सौदा कर लिया और रविंद्र को छोड़ दिया। जबकि सुमित को गिरफ्तार कर उससे एक किलो 20 ग्राम अफीम बरामद दिखाई।

मामला पता लगने पर छोड़े गए आरोपी को फिर पकड़ा
इसके बाद आरोपियों से पुलिस ने 22 लाख रुपए ले लिए, जबकि 8 लाख रुपए शेष थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चिड़ी गांव निवासी आरोपी रविंद्र को 10 दिन बाद गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में पूरा मामला पुलिस अधिकारियों के सामने उगल दिया।

इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी सौरभ, हवलदार उमेद, पुनीत और सिपाही दीपक व मनदीप को सस्पेंड कर दिया है। विदित हो कि नशा तस्करों को बचाने में पहले भी सीआईए टीम फंस चुकी है।

बीते साल समालखा खंड के राक्सेड़ा गांव में नशे की मोटी खेप पकड़ी गई थी। इसमें भी पुलिस ने तस्करों को बचाने के लिए मोटा खेल खेला था। पुलिस अधीक्षक ने उस समय सीआईए पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

जिला जज के निरीक्षण में थाने का नहीं खुला था गेट :   9 मई को सीआईए-टू की टीम ने नशा तस्करों को काबू कर सौदेबाजी की थी। इससे पहले 4 मई को सीआईए टू थाने का निरीक्षण करने के लिए जिला जज पहुंचे थे, लेकिन इस थाने का मुख्य गेट ही नहीं खोला गया था।

मुख्य गेट न खोलने का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सीआईए-टू प्रभारी सौरभ, सब इंस्पेक्टर जयवीर और मुंशी को निलंबित कर दिया था, जबकि गेट पर तैनात एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद थाने में एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी संदीप को तैनात किया गया है।

फोटो : पानीपत के SP अजीत सिंह शेखावत जिन्हींनों ने लिया कड़ा एक्शन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट स्टेटस का तमगा लगाने वालों में से नहीं हूं : विक्रमादित्य सिंह बोले- विभाग देना और लेना सीएम का विशेषाधिकार

युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के साथ मिलकर खिलाड़ियों के उत्थान के लिए काम करूंगा : विक्रमादित्य एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि विभाग देना...
article-image
पंजाब

सरपंचों और पंचों का चुनाव अक्टूबर के मध्य के बाद : दो चरणों में होंगे चुनाव, कारण जानें

पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब ताजा जानकारी हाथ लगी है कि राज्य सरकार पंचायत संस्थाओं के चुनाव दो चरणों में कराएगी। पहले चरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बेटे की खातिर पिता ने की हत्या- दो युवकों में हुआ झगड़ा

बरनाला :  पंजाब में इस वक्त कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। पंजाब में हत्या और लूट की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला बरनाला के गांव धनौला से सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रही : सुधांशु त्रिवेदी…. ..कहा, मुस्लिम लीग और माओवादी सोच के प्रभाव में कांग्रेस

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम काल : त्रिवेदी एएम नाथ। धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!