प्राइवेट अस्पतालों में भी जन्म व मौत के सर्टिफिकेट मिलने शुरु

by

होशियारपुर:
स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भी जन्म व मौत के सर्टिफिकेट जारी करने को दी गई मंजूरी के बाद होशियारपुर नगर निगम की सीमा के अंदर आते निजी अस्पतालों में भी अब तक 576 सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से तैयार किए साफ्टवेयर के माध्यम से होशियारपुर के शहरी क्षेत्र के निजी अस्पतालों में जन्म व मौत आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आनलाइन पोर्टल अस्पतालों की ओर से लोकल रजिस्ट्रार को सूचना भेजने के बाद आवेदकों को जरुरी सर्टिफिकेट बहुत ही कम समय में प्रदान कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले पढ़ाव में यह सेवा जिला स्तर पर शहरी क्षेत्र में साबित स्वास्थ्य संस्थाओं में शुरु की गई है व अगले पढ़ाव में जिले की नगर कौंसिलों व नगर पंचायतों की सीमा के अंदर स्थापित प्राइवेट अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरु की जा रही है।
होशियारपुर शहर के 29 प्राइवेट अस्पतालों में 1 मई से शुरु की इस सुविधा संबंधीी अपनीत रियात ने बताया कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अब तक इन अस्पतालों की ओर से 370 जन्म व 206 मौत के सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रशासनिक सुधारों के अंतर्गत इस प्रयास के माध्यम से बिना किसी परेशान व कम से कम समय में जरुरी सर्टिफिकेट जारी करना यकीनी बनाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौली जागरां हत्याकांड में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता : 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 18 जून : चंडीगढ़ पुलिस ने मौली जागरां में हुए चर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

पीएचसी पोसी में विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर किया लोगों को जागरूक

गढ़शंकर। प्राईमरी हैल्थ सैंटर पोसी के एसएमओ डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में विश्व एड्ज जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान डा. रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए एड्ज एक ला इलाज व भयानक...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल उपचुनाव : नोडल अधिकारियों के साथ ADC राहुल चाबा की ओर से बैठक

होशियारपुर, 18 अक्टूबर :  विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के संबंध में आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने चुनाव प्रक्रिया के लिए तैनात विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब

बसियाला के छात्र लखवीर का एनएमएमएस परीक्षा में चयन

गढ़शंकर, 8 जुलाई : सरकारी हाई स्कूल बसियाला के छात्र लखवीर सिंह का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की नेशनल मीन्स कम...
Translate »
error: Content is protected !!