दो आतंकी पंजाब के सीमावर्ती गावों में घुसे : बंदूक दिखाकर धमका डिनर बनाने को कहा – पुलिस ने किया हाई एलर्ट जारी

by

गुरुदासपुर :   भारत और पाकिस्तान सीमा से लगे गांवों में आतंकवादी घूम रहे हैं। गांव वालों ने वहां की पुलिस को इन आतंकियों के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही ये भी बताया है कि किस तरह उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया गया है। गांव वालों ने बताया कि इन आतंकियों ने उन्हें बंदूक दिखाई और डिनर बनाने को कहा। आतंकियों के दिखने की रिपोर्ट्स के बाद पुलिस ने हाई एलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले 2015 में भी पठानकोट में ऐसे ही तीन आतंकी घुस आए थे और 7 पुलिस अधिकारी मारे गए थे फिर एयरबेस पर भी हमला हुआ था।

                         बॉर्डर से लगे पंजाब के गावों में दो आतंकी घुस आए हैं। दोनों संदिग्ध ने पहले गांव में मौजूद एक फार्म हाउस को निशाना बनाया और वहां मौजूद मजदूरों से रात का खाना बनवाया। आतंकियों मजदूरों को बंदूक दिखाकर धमकाते हुए कहा कि ‘खाना बन गया है? हम खाना खाएंगे। किसी को बताया तो इसका अंजाम तुमको भुगतना पड़ेगा। हम अभी नदी के किनारे से आए हैं’। गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी है कि गुरदासपुर से ये आतंकी पठानकोट की ओर निकल गए हैं।

                         जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने गुरदासपुर और पठानकोट में हाई एलर्ट जारी कर दिया है और गुरदासपुर में सभी रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर जांच तेज है। गुरदासपुर, धारीवाल, दीनानगर में भी हर तरह से सख्ती बरती जा रही है। इसके अलावा गुरदासपुर-पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर भी पुलिस वाहनों पर नजर रख रही है। मामले की जानकारी सेना और बीएसएफ को दी गई है और पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन को भी अलर्ट किया गया है। इससे पहले साल 2015 में पठानकोट जिले के बामियाल गांव से इसी तरह 3 आतंकी घुस आए थे और उनके हमले में एसपी रैंक के एक अधिकारी समेत 7 पुलिसकर्मी मारे गए थे। पुलिस पर हमले के 6 महीने बाद आतंकियों ने एयरबेस पर भी हमला कर दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा तस्कर ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन चलाई गोली….जवाबी फायर में हुआ जख्मी

अमृतसर। छेहरटा के वडाली गुरु इलाके में हेरोइन बरामदगी के लिए तस्कर को साथ लेकर पहुंची पुलिस पार्टी पर आरोपित ने गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के लिए लक्की ने एएसआई जयबीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने संसद में उठाया महिला कर्मियों का मुद्दा : आशा कुमारी

आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए मांगा सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा एएम नाथ। शिमला :  पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस महिला नेत्री श्रीमति आशा कुमारी ने कहा कि आज कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!