घर से लापता हुई 12 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढ कर अभिभावकों के हवाले किया 

by
गढ़शंकर, 26 जून: गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव की करीब 12 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियां घर से लापता हो गई और अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लड़कियों को मात्र 3 घंटों में ढूंढ कर उनको अभिभावकों के हवाले कर दिया। जानकारी देते हुए पुलिस थाना गढ़शंकर से एएसआई महेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस को गांव मोइला वाहिदपुर से गुरदयाल कुमार इत्लाह दी कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री तथा 12-13 वर्षीय भांजी मंगलवार को सायं 5 बजे के करीब घर से गांव की एक दुकान पर कुछ सामान लेने गई। उनके पास 200 रुपये तथा एक मोबाइल फोन था। लड़कियों ने दुकान पर पहुंचकर घूमने का इरादा बनाया और दुकान पर सामान ना लेकर वहां से बस चढ़कर गढ़शंकर और गढ़शंकर से बस चढ़कर होशियारुपर तथा फिर मुकेरियां पहुंच गई। एएसआई महेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस ने निरंतर लड़कियों के फोन की लोकेशन ट्रेस की और उनसे संपर्क करने की कोशिश करते रहे। काफी कोशिश करने पर लड़कियों द्वारा फोन उठाए जाने पर उनसे बात हुई तो वे मुकेरियां पहुंच गई थीं। पुलिस ने मुकेरियां पहुंचकर उन दोनों लड़कियों को लाकर रात्रि करीब 8 बजे के करीब उनके अभिभावकों के हवाले किया। पुलिस की इस तेज  कार्यवाही पर धन्यवाद करते हुए लड़की के पिता ने कहा कि गढ़शंकर पुलिस ने उसका एक बड़ा बोझ व एक बड़ी समस्या का कुछ ही घंटों में समाधान करके सबका दिल जीत लिया है। लोगों ने एएसआई महिंदर पाल व पुलिस पार्टी के इस कर्तव्यनिष्ठा की भावना की सराहना की है। एएसआई महेंद्र पाल ने बताया कि उक्त लड़कियां अनजाने और नासमझी में घूमने के नाम पर घर से निकल गई थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धार्मिक परीक्षाओं में अव्वल आने वाले खालसा कॉलेज के स्टूडेंट्स को नकद स्कॉलरशिप से सम्मानित किया

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा फरवरी 2025 के दौरान आयोजित धार्मिक परीक्षा में पहला स्थान हासिल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 167 ग्राम नशीला पदार्थ , 26 हज़ार परेगाबेलिन के प्रतिबंधित कैप्सूल सहित 2 व्यक्तियों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को ग्रिफ्तार कर उनसे 167 ग्राम नशीला पदार्थ , 26 हज़ार परेगाबेलिन के प्रतिबंधित कैप्सूल कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा उनके पास से आल्टो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आठवां सेंट्रल Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा, नए DA के ऐलान की संभावना

नई दिल्ली : आठवां सेंट्रल पे कमीशन (CPC) 1 जनवरी, 2026 को लागू हुआ था, लेकिन 10 मिलियन से ज़्यादा सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई और पेंशनर सातवें पैनल के फ्रेमवर्क के तहत तब तक काम...
article-image
पंजाब

PAU किसान मेले में सोनालिका एग्रो ने दिखाई आधुनिक कृषि तकनीक की झलक

लुधियाना/दलजीत अजनोहा : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना में आयोजित PAU किसान मेले में सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस ने अपनी अत्याधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि उपकरणों का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे किसानों का खूब ध्यान...
Translate »
error: Content is protected !!