मामला 420 का – सिंगापुर के नाम पर इंडोनेशिया व मोशिरस भेजने के आरोप में मामला दर्ज

by

गढ़शंकर – माहिलपुर पुलिस ने सिंगापुर विदेश भेजने के नाम अन्य देशों में भेजने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
एसएसपी होशियारपुर को दी गई अपनी शिकायत में बलविंदर सिंह पुत्र जीवन प्रकाश वासी पोसी ने दी अपनी शिकायत में कहा था कि वह कुवैत में काम करता था और वेतन कम होने के कारण वापस गांव लौट आया इस दौरान अवतार चंद पुत्र वासी ने उसे कहा कि वह उसे दो लाख रुपये में सिंगापुर विदेश भेज देगा व वहां पर उसे बाकायदा वर्क परमिट मिलेगा। उसने बताया कि इसके बाद अवतार चंद ने उसे इंडोनेशिया भेज दिया और आश्वासन दिया कि वहां जाकर उसे सेट कर दिया जाएगा। बलविंदर सिंह ने कहा कि 20 दिन वहां रहने के बाद उसे सिंगापुर भेज दिया गया लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे वापस लौटा दिया क्योंकि उसके पास वैध परमिट नही था। बलविंदर सिंह ने कहा कि इसके बाद उसे मोशिरस भेजने के लिए तीन लोग और तैयार करने के लिए कहा इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदार पवन कुमार वासी बंगा शहीद भगत सिंह नगर ने उसकी बेटी किरनदीप कौर के खाते में डलवा दिए और एक लाख दस हजार रुपये नगद दे देने के बाद उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ले आए और स्वयं गायब हो गए। बलविंदर सिंह ने कहा कि वह और पवन कुमार 28 दिन दिल्ली उनका इंतजार करते रहे वापस लौट कर अवतार चंद से अपने पैसे मांगे तो उसने नही दिए। बलविंदर सिंह ने गुहार लगाई थी कि उनके साथ ठगी मारने में उसके लड़के डिंपी बेटी किरनदीप के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। गढ़शंकर द्वारा जांच के बाद अवतार चंद वासी पोसी के विरुद्ध विदेश भेजने के नाम पर एक लाख पैंसठ हजार रुपये की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज कर दिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी ने नौकरानी के साथ मिल कर की पति की हत्या : 15 साल की बेटी ने खोला राज

पंजाब के थाना पसियाना के सुलर एरिया में एक हत्या का मामला तीन साल बाद सामने आया है। इस हत्या का राज मृतक की 15 साल की बेटी ने खोला। उसने पुलिस को बताया...
article-image
पंजाब

विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की सुविधा के लिए नयी वैबसाईट की मुख्यमंत्री मान ने शुरुआत की

लुधियाना: प्रवासी भारतीय भाईचारे को पेश मसलों के समाधान के लिए सुविधा मुहैया करवाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी विभाग की नयी वैबसाईट nri.punjab.gov.in की शुरुआत की। आज...
article-image
पंजाब

सयुंक्त फ्रंट कर्मचारियों की मागों को लेकर पंजाब में 25 मार्च को बठिंडा, 16 अप्रैल को पटियाला व 27 अप्रैल को जालंधर में करेगा जोनल रोष रैलियां, चार मई से पटियाला में लगाएगे पक्का र्मोचा: राणा

गढ़शंकर: काग्रेस की पंजाब सरकार दुारा 24248 करोड़ के घाटे का अपने कार्याकाल का अंतिम बजट 2021-2022 पेश किया उससे हर वर्ग सहित कर्मचारियों को भारी निराशा हुई है। जिसके चलते समूह कर्मचरी वर्ग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी को बदनाम करने के जगह-जगह लगा दिए आपत्तिजनक पोस्टर

हरोली । हरोली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच चल रही खींचतान सड़कों पर आ गई है। पति ने पत्नी को बदनाम करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा दिए जिससे आहत होकर...
Translate »
error: Content is protected !!