भले ही प्रधानमंत्री बड़े हैं, लेकिन लोकसभा में आप स्पीकर हैं। मैं और पूरा विपक्ष आपके आगे झुकेगा – राहुल गांधी

by

नई दिल्‍ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला पर ही निजी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि आप जब पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हैं तो झुक जाते हैं, लेकिन मुझसे मिलने के दौरान सीना तानकर खड़े होते हैं।

लोकसभा के स्पीकर को निष्पक्ष होना चाहिए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने जवाब दिया कि मेरे संस्कार सिखाते हैं कि बड़ों के आगे झुककर बात करनी चाहिए और समान उम्र के लोगों के साथ बराबर का व्यवहार रखना चाहिए। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन के नेता हैं। मेरे संस्कार सिखाते हैं कि बड़ों के आगे झुककर नमस्कार करो और जरूरी हो तो पैर छूकर सम्मान करो। वहीं अपने बराबर के और छोटे लोगों से बराबरी का व्यवहार करो।

मैं और पूरा विपक्ष आपके आगे झुकेगा :   स्पीकर ओम बिरला के जवाब पर भी राहुल गांधी चुप नहीं हुए और पलटवार कर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही प्रधानमंत्री बड़े हैं, लेकिन लोकसभा में आप स्पीकर हैं। मैं और पूरा विपक्ष आपके आगे झुकेगा। इस तरह राहुल गांधी ने स्पीकर पर निजी हमला बोला और इसका सत्ता पक्ष के सांसदों ने विरोध जताया। इस दौरान राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी निशाने पर लिया।

भगवान शिव की अभयमुद्रा का जिक्र  :  राहुल गांधी ने कहा कि सुबह राजनाथ सिंह जी मिले थे और उन्होंने मुस्कुरा कर मेरा हालचाल लिया। अब जब सदन में बैठे हैं तो गंभीर हैं। ऐसा इसलिए कि नरेंद्र मोदी के आगे मुझसे बात करने से डरते हैं। ऐसा ही हाल नितिन गडकरी जी का भी है। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग पूरे देश में डर फैलाते हैं और पार्टी के अंदर भी इन्होंने डर कायम कर रखा है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने आज भगवान शिव की तस्वीर दिखाई और कहा कि हमने उनसे सीखते हुए विपक्ष की लड़ाई लड़ी है। यही नहीं इस दौरान भगवान शिव की अभयमुद्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमें अहिंसा सिखाते हैं, लेकिन खुद को हिंदू कहने वाले लोग पूरे दिन हिंसा-हिंसा करते हैं।

राहुल के बयान पर बवाल :   उनके इस बयान पर लोकसभा में हंगामा बरप गया। खुद पीएम नरेंद्र मोदी सीट पर खड़े हुए और कहा कि किसी समाज को हिंसक कहना सही नहीं है। इसके अलावा होम मिनिस्टर अमित शाह ने मांग की कि राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि किसी समाज के बारे में आपत्तिजनक बातें नहीं करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रसिद्ध लेखक हरकीरत सिंह संधर की पुस्तक “ज़िला होशियारपुर: पंजाब का नगीना” का विमोचन नेचर फेस्ट 2025 में किया

जालंधर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नेचर फेस्ट 2025 के भव्य आयोजन में प्रसिद्ध लेखक हरकीरत सिंह संधर ने अपनी नवीनतम पुस्तक “ज़िला होशियारपुर: पंजाब का नगीना” का विमोचन किया। इस पुस्तक का अनावरण डिप्टी कमिश्नर कोमल...
article-image
पंजाब

सैनी जाग्रति मंच ने संदीप सैनी को आप का प्रदेश सचिव बनने पर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सैनी जाग्रति मंच पंजाब ने मंच के सरपरस्त व बैंकफिको के चेयरमैन संदीप सैनी को आप द्वारा प्रदेश सचिव लगाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने संदीप...
Translate »
error: Content is protected !!