2700 पदों पर करेगा पंजाब नेशनल बैंक नियुक्तियां : आवेदन 30 जून से शुरू, अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई

by

चंडीगढ़ : बैंक में नौकरी करने की इच्छा है और जरूरी योग्यता रखते हैं तो पीएनबी में निकली अप्रेंटिस की बंपर भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक खुल गया है और आवेदन 30 जून से शुरू हो गए हैं।

आवेदन केवल ऑनलाइन होगा, इसके लिए आपको पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।।ऐसा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – pnbindia.in. यहां से आप न केवल आवेदन कर सकते हैं बल्कि इन भर्तियों का डिटेल भी पता कर सकते हैं।

नोट करें जरूरी तारीखें : इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 30 जून के दिन खुला था और आवेदन शुरू हो गए हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2024 है। तय तारीख के अंदर बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें। आगे के अपडेट्स जानने के लिए ऊपर बतायी गई वेबसाइट समय-समय पर विजिट करते रहें।

कौन कर सकता है अप्लाई : पीएनबी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो. इसके साथ ही जरूरी है कि कैंडिडेट जिस रीजन के लिए अप्लाई कर रहा है, उस स्टेर, यूटी आदि की भाषा की उसे बढ़िया जानकारी हो. वो लोकल लैंग्वेज पढ़ना, लिखना और बोलना जानता हो।

एज लिमिट क्या : इन पदों के लिए एज लिमिट 20 से 28 साल तय की गई है।।आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगीम इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 2700 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी।

कैसे होगा सेलेक्शन : पीएनबी के अप्रेंटिस पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई राउंड की परीक्षा पास करने के बाद होगा। इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए तारीख तय हुई है 28 जुलाई 2024। ये एक मल्टीपल च्वॉइस एग्जाम होगा, जिसमें 100 अंक के 100 सवाल आएंगे। पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

शुल्क कितना देना होगा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 944 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं महिला कैंडिडेट्स, एससी और एसटी कैटेगरी के लिए शुल्क 708 रुपये है।।पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 472 रुपये शुल्क देना है।

सैलरी कितनी मिलेगी : सैलरी जिस एरिया में आपकी नियुक्ति होती है, उसके मुताबिक है। जैसे रूरल या सेमी-अर्बन एरिया के लिए सैलरी 10 हजार रुपया महीना है। अर्बन एरिया के लिए 12 हजार रुपया महीना और मेट्रो के लिए 15 हजार रुपये महीने सैलरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित : एप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण के इच्छुक 35 अभ्यार्थियों ने इस प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया

ऊना, 27 सितम्बर – भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मन्त्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना विकास खण्ड औद्योगिक संघ के सहयोग से सर्विस विल्डींग मैहतपुर में प्रधानमन्त्री नैशनल...
पंजाब

31 दिसंबर तक हाउस टैक्स व प्रापर्टी टैक्स एकमुश्त जमा करवाने पर ब्याज व जुर्माने पर माफी: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 13 दिसंबर: कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से आम जनता को एक सुनहरी मौका दिया गया है। इस सुनहरी मौके के अंतर्गत जिन शहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रात 11 बजे तक सुनीं जनसमस्याएं : धिकतर लोग सड़क, स्कूल, डाॅक्टर और अध्यापकों की मांग को लेकर सीएम से मिले

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कड़ाके की ठंड के बावजूद किलाड़ में देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे। कड़ाके की ठंड में अलाव जलाकर सीएम का दरबार सजा। पांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम सरकार ने हिमाचल को आर्थिक दिवालियापन की तरफ धकेला : मुकेश अग्निहोत्री

सोलन : हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन में धकेला है। प्रदेश लगातार कर्जों के बोझ तले डूब रहा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!