मुख्यमंत्री को अपनी इस डील को सार्वजनिक रूप से रखना चाहिए सामने : मुख्यमंत्री बताएं कैप्टन रंजीत, कालिया ने कितने में खरीदा – पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर

by

एएम नाथ। मीरपुर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने प्रदेश के इतिहास में सबसे निकम्मे, बदले की भावना से प्रेरित, और जनप्रतिनिधियों को तंग करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

गोविंद ठाकुर ने मांग की है कि मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि कैप्टन रंजीत राणा और राकेश कालिया ने किस सौदे के तहत हाथ खरीदकर चुनाव लड़ा है।   उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उपचुनावों के दौरान भाजपा प्रत्याशियों पर कमल खरीदने के निराधार आरोप लगाए हैं। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी इस डील को सार्वजनिक रूप से सामने रखना चाहिए, ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके। गोविंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री की नीतियों और कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सुक्खू केवल हमीरपुर के लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं और वहां की मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं है, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और महत्वपूर्ण मशीनें धूल फांक रही हैं।
इसके बावजूद, मुख्यमंत्री देहरा में अपना कार्यालय खोलने का दावा कर रहे हैं, जबकि हमीरपुर और नादौन दोनों ही महत्वपूर्ण स्थानों में इस तरह के कार्यालयों की कोई भी बात उन्होंने कभी नहीं की है। गोविंद ने कहा कि मुख्यमंत्री को छोटे व्यापारियों पर जुर्माने लगाना बंद करना चाहिए और अपने प्रशासनिक रवैये को बदलना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की नीतियों के कारण सरकार को आने वाले समय में जनता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष व महासचिव देश राज शर्मा व राकेश ठाकुर भी
उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बस स्टैंड के सामने 34 दुकानों की नीलामी के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 25 जनवरी। खेल, संस्कृति, शिक्षा और अन्य विकासात्मक गतिविधि प्रोत्साहन सोसाइटी के सदस्य सचिव तथा हमीरपुर के एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि बस स्टैंड हमीरपुर के सामने स्थित खेल परिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*समूरकलां में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन* -युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है समाज की मजबूती : DC जतिन लाल

ऊना, 7  दिसम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरकलां में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र (एनवाइके) ऊना द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक ने मंदिर में घुसकर माता के वस्त्र को लगा दी आग : ग्रामीणों ने मचाया बवाल तो आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

एएम नाथ :  चम्बा ।  सिल्लाघ्राट क्षेत्र के कलयु गांव में शनिवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक मंदिर में माता के पवित्र वस्त्र में आग लगाने का मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा बिना मंत्रियों के विधानसभा का सत्र : कांग्रेस में हिमाचल से लेकर दिल्ली तक आपसी खींचतान

ऊना : कांग्रेस में हिमाचल से लेकर दिल्ली तक आपसी खींचतान चली हुई है। ऊना सदर से विधायक सतपाल सत्ती ने तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल में बिना कैबिनेट के विधानसभा का सत्र...
Translate »
error: Content is protected !!